फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मंच से दिए सामाजिक संदेश, की भ्रष्टाचार पर चोट, मन मोह लेंगी ये तस्वीरें

Sat, 27 Oct 2018 04:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
लोगों में बढ़ रही संवेदनहीनता। जरा सी बात पर बच्चों और युवाओं का गुस्सा करना। माता-पिता, शिक्षकों की बात को सहने और सुनने की शक्ति का युवाओं में कमजोर होना, समाज के लिए कितना घातक है। इसे छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से समझाया और बातों को बर्दाश्त करने का संदेश दिया। सर्द रात में सोफिया गर्ल्स स्कूल का मंच नन्हीं-नन्हीं परियों की प्रस्तुतियों से जगमगा उठा। मौका था सोफिया गर्ल्स स्कूल में सीनियर विंग के वार्षिकोत्सव समारोह का। देखें इस आयोजन की मनमोहक तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
समारोह में छात्राओं ने थीम बेस्ड प्रस्तुतियां दी। आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डिप्टी जीओसी पाईन डिवीजन ब्रिगेडियर बलबीर सिंह ने किया। स्कूल प्रिंसिपल सिस्टर लूसी जैकब ने स्वागत किया। छात्राओं ने जापानी डांस, भांगड़ा, कथक, भरतनाट्यम, चाइनीज़ डांस सहित नाटकों की प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

3 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
यूकेजी की बच्चियों ने नृत्य किया। भोला राम का जीवन नाटिका और द कांकोरडिया नाटक का मंचन हुआ। कवर टू कवर नाटिका की प्रस्तुति दी। स्कूल की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई गई।

भ्रष्टाचार पर भी की चोट

4 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : meerut news
सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण के बाद फ्यूजन डांस, भांगड़ा हुआ। इस अवसर पर सेंट जोंस स्कूल की प्रिंसिपल चंद्रलेखा जैन, सेंट मेरीज के प्रिंसिपल सहित अन्य स्कूलों के प्रिंसिपल, चिकित्सक और छात्राओं के अभिभावक उपस्थित रहे।  
विज्ञापन

5 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
छात्राओं नें सांस्कृतिक प्रस्तुतियाें में तमाम छिपे हुए सामाजिक संदेश दिए। भ्रष्टाचार पर वार, नारी सशक्तिकरण और पर्यावरण का संदेश छात्राओं ने अपने नृत्य और अन्य प्रस्तुति के माध्यम से दिया। आठवीं की छात्राओं ने सर्वधर्म समभाव दिखाते हुए प्रस्तुति दी। ग्याहरवीं की छात्राओं ने भांगड़ा किया। पर्यावरण संरक्षण, बाघ बचाओ आदि का संदेश भी दिया। 
विज्ञापन

मेधावियों का किया सम्मान

6 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
आयोजन में दसवीं बोर्ड परीक्षा की टॉपर छात्राओं को सम्मानित किया गया। 98.2 प्रतिशत अंक लेकर टॉपर बनीं प्रशस्ति सराफ, सेकेंड टॉपर वंशिता गर्ग 98 प्रतिशत को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
बारहवीं में साइंस टॉपर देवयांशी त्यागी 98.5 प्रतिशत, सेकेंड टॉपर मान्या शर्मा 95 प्रतिशत को सम्मानित किया गया। कॉमर्स की टॉपर शैली जैन 94.25 प्रतिशत व स्तुति बंसल 94 प्रतिशत को सम्मानित किया गया। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें