वातावरण में छाई धुंध की चादर में फेफड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले पीएम 2.5 का घनत्व मानक से कहीं अधिक आ चुका है। सांस की बीमारियों के साथ कैंसर की प्रमुख कारक धुंध का असर वातावरण में तेजी से फैल चुका है। दिल्ली की दशा तो खराब है ही मेरठ का वायुमंडल भी खतरनाक धुंध से घिरा है। खतरनाक स्मॉग से बचने के लिए लोग मॉस्क का प्रयोग कर रहे हैं, साथ ही बाजार में प्रदूषण को सोख लेने वाले पौधों की मांग बढ़ी है। घर के बाहर और भीतर दोनों स्थानों पर लगने वाले ये विशेष पौधे वातावरण में 24 घंटे प्राणवायु ऑक्सीजन का उत्सर्जन करते हैं। साथ ही विषैली गैसों को सोखने में काफी हद तक काबिल हैं। शहरवासी नर्सरी से ऐसे प्रदूषण रोधक पौधों को खरीदकर घरों में सजा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
मनीप्लांट
- फोटो : अमर उजाला
मनीप्लांट
इनडोर, आउटडोर पौधा है। सजावट के अलावा भाग्यशाली पौधा है। जो समृद्धि का प्रतीक है। कम पानी में बहुत आसानी से बढ़ता है। ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है।
विज्ञापन
3 of 7
स्नेक प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
स्नेक प्लांट
इनडोर प्लांट है। जो आराम से घर में लग सकता है। हफ्ते में दो बार पानी देने और 15 दिन में एक बार पौधे की सफाई करनी होती है। यह पौधा कार्बन डाई ऑक्साइड को सोखकर 24 घंटे ऑक्सीजन का उत्सर्जन करता है।
4 of 7
बोस्टन पाम
- फोटो : अमर उजाला
बोस्टन पाम
आउटडोर पौधा है शोपीस की तरह इस पौधे का प्रयोग करता है। यह पौधा100 मीटर तक जहरीली हवा को काटकर प्रदूषण दूर करता है। सजावट भी देता है। ठंडी के दिनों में जरूरी नमी को बनाने में कारगर है।
विज्ञापन
5 of 7
जेमिया प्लांट
- फोटो : अमर उजाला
जेमिया प्लांट
स्नेक प्लांट की तरह यह भी 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। दमे व सांस के मरीजों के लिए लाभकारी पौधा है। इसके आसपास रहने से ऑक्सीजन की कमी दूर होती है। इस खूबी को स्वयं पूना लैब ने प्रमाणित किया है।
विज्ञापन
6 of 7
एलोवेरा
- फोटो : अमर उजाला
एलोवेरा
पेट, त्वचा के विकारों के अलावा एलोवेरा वातावरण से पीएम 2.5 के स्तर को कम करता है। इस पौधे को घर में अंदर, बाहर कहीं भी रख सकते हैं। अधिक पानी की भी आवश्यकता नहीं होती। इसी तरह बैंबू व रबर प्लांट भी बेहद उपयोगी इनडोर प्लांट्स हैं।
तुलसी
भारतीय वेदों में पुरातन काल से तुलसी का महत्व है। शारीरिक विकारों, कफ आदि को दूर करने के अलावा तुलसी वातावरण को शुद्ध करती है। तुलसी एंटीबैक्टीरियल क्षमता वाला पौधा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें