फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में छह की मौत की कहानी: रातभर जागते रहे, पलक झपकते ही बंद हुईं आंखें; आग बुझाई, खिड़कियां तोड़ निकाले शव

Tue, 10 Nov 2026 08:35 AM IST
Sharukh Khan ओम कैलाश, संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पोल से टकराकर दूसरी साइड में उछलकर पलट गई। कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार सवार दो सगे भाई समेत छह दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हरियाणा के हिसार जिले निवासी सभी युवक रविवार रात दिवाली मनाने के बाद हरिद्वार जा रहे थे। 
विज्ञापन
1 of 16
muzaffarnagar car accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पहले दिनभर दिवाली पर भागदौड़ और देर रात तक घरों में छाई खुशियां। इसके बाद एक पल भी आराम किए बिना दो गांव के छह दोस्तों की टोली ने हरिद्वार में गंगा स्नान का कार्यक्रम बनाया। हादसे के पीछे बड़ी वजह नींद की झपकी और कार की तेज गति रही। साहिल लगातार गाड़ी चलाता रहा लेकिन तड़के करीब पांच बजे मुजफ्फरनगर के तितावी इलाके में एक फ्लाईओवर के मोड़ पर झपकी लग गई और फिर दोस्तों की आंखें नहीं खुल सकीं।

पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास पर फ्लाईओवर से कार के उतरते समय यह हादसा हुआ। यहां मोड़ पर कार डिवाइडर पर चढ़ी और खंभे से टकराते हुए दूसरी तरफ पलट गई। दूसरी साइड खाली होने के कारण किसी वाहन से नहीं टकराई, अन्यथा हादसा और अधिक बड़ा हो सकता था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद कार में लगी आग - फोटो : वीडियोग्रेब
हादसे की एक नहीं, बल्कि कई वजह रहीं। सभी दोस्तों का लगातार जागना और साहिल का बिना आराम किए गाड़ी चलाने की वजह से पलक झपकना हादसे की मुख्य वजह रहा।
विज्ञापन

3 of 16
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिजसकर्मी - फोटो : पुलिस
इसके अलावा तेज गति को भी वजह माना जा रहा है। हालांकि बाईपास पर स्पीडो मीटर नहीं लगे हुए हैं। कार जिस तरह उछलकर दूसरी तरफ गिरी है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि गति करीब 90 से 100 किमी प्रति घंटा रही होगी।

4 of 16
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे दमकलकर्मी - फोटो : पुलिस
घुमाव पर नहीं घूम सकी कार
जिस जगह हादसा हुआ वहां पर घुमाव है। कार की तेज गति के कारण चालक घुमाव को पूरी तरह नहीं भांप सका और हादसा हो गया। तेज गति होने के कारण संभलने का मौका ही नहीं मिला। 
विज्ञापन

5 of 16
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद पहुंची एंबुलेंस - फोटो : वीडियोग्रेब
आग बुझाई, खिड़कियां तोड़ीं... फिर निकाले गए शव
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हुए हादसे के बाद राहत कार्य पांच बजकर 10 मिनट पर शुरू किया गया और नौ बजे तक चलता रहा। दमकल विभाग ने आग बुझाई। इसके बाद गाड़ी सीधी की गई लेकिन शवों को निकालना आसान नहीं था। कार की आगे और पीछे की खिड़कियां तोड़कर और छत का मलबा हटाकर शवों को निकाला गया। इस प्रक्रिया में दमकल और पुलिसकर्मियों को काफी समय लग गया। विवेचक शुभम त्यागी ने बताया कि अगले हिस्से में दो और पिछले हिस्से में चार शव मिले हैं।

 
विज्ञापन

6 of 16
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद कार में लगी आग - फोटो : वीडियोग्रेब
सीट पांच और छह दोस्त हुए थे सवार
हुंडई औरा कार में पांच सीट की सुविधा है। आगे के हिस्से में दो और पीछे की तरफ तीन सीट की व्यवस्था की गई है। कार साहिल चला रहा था और अन्य चार सीट पर पांच दोस्त बैठे थे। दुर्घटनास्थल पर एफएसएल टीम ने जांच की है।
विज्ञापन

7 of 16
खटीमा हाईवे पर जागाहेड़ी के पास जली हुई कार - फोटो : वीडियोग्रेब

पलटने के बाद आग का गोला बनी कार, 6 दोस्त जिंदा जले

यूपी के मुजफ्फरनगर में चालक को नींद की झपकी आने से तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पोल से टकराकर दूसरी साइड में उछलकर पलट गई। कार में धमाके के साथ आग लग गई। कार सवार दो सगे भाई समेत छह दोस्तों की जिंदा जलने से मौत हो गई। हरियाणा के हिसार जिले निवासी सभी युवक रविवार रात दिवाली मनाने के बाद हरिद्वार जा रहे थे। 

 

8 of 16
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद जली हुई गाड़ी को जेसीबी से हटाते हुए - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसा तितावी थाना क्षेत्र में पानीपत-खटीमा हाईवे के बघरा बाईपास स्थित फ्लाईओवर पर सोमवार तड़के करीब 4:50 बजे हुआ। हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के मोठ लुहारी गांव निवासी अमन (23) गांव के ही अपने दोस्त अजय (22) के साथ दिवाली मनाने के लिए राखी गढ़ी स्थित नाना के घर आया था। 

 

9 of 16
खटीमा हाईवे पर हादसे की जानकारी मिलने के बाद एकत्र हुए लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ननिहाल के दोस्तों के साथ रात 12 बजे हरिद्वार में गंगा स्नान करने का कार्यक्रम बनाया। राखी गढ़ी के चालक साहिल (22) ने अपने परिचित प्रवीण से हुंडई औरा गाड़ी ली। इसके बाद सगे भाई राहुल (21) और अंकित (19) के अलावा अंकित कुमार (23) के साथ रात एक बजे हरिद्वार गंगा स्नान के लिए चल दिए।

 

10 of 16
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
एसएसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि जागाहेड़ी टोल प्लाजा से पहले सोमवार तड़के तेज गति से दौड़ रही कार फ्लाईओवर के मोड़ पर डिवाइडर और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर लगते ही धमाका हुआ। खंभा करीब 30 फीट दूर जाकर गिरा। कार हाईवे की दूसरी साइड पर जाकर पलट गई। 

 

11 of 16
खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से जानकारी लेते पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पलटते ही कार में आग लग गई। घायल होने और सेंट्रल लॉक की वजह से कोई भी बाहर भी नहीं निकल सका। सभी लोग बैठे-बैठे ही राख हो गए। सीट पर जले हुए कंकाल मिले। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
 

12 of 16
पानीपत-खटीमा हाईवे पर हादसे के बाद राहत कार्य में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : पुलिस
एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में सामने आया कि कार का पेट्रोल टैंक और बैटरी फटने से आग लगी। हालांकि कार में लगी सीएनजी किट सुरक्षित मिली। एसएसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, कार तेज गति से चल रही थी। चालक को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित हो गई। पांच सीट वाली कार में छह लोग सवार थे। 

13 of 16
दर्द : अपने दो छोटे भाइयों की मौत की खबर सुनकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा बड़ा भाई - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीएम ने जताया दुख, पीड़ितों से मिले अग्रवाल-बालियान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया। अधिकारियों को राहत कार्य के निर्देश दिए। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मोर्चरी पहुंचकर पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने तितावी थाने पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सहयोग का भरोसा दिया। पुलिसकर्मियों और डॉक्टरों से बात की।

14 of 16
हाइवे हादसे में आग से झुलसने पर मौत के बाद छह युवकों के शव लेने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजन - फोटो : पुलिस
कराया जाएगा डीएनए टेस्ट 
सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि डॉक्टरों की दो टीमों ने पोस्टमार्टम किए हैं। परिजनों ने कपड़ों और अन्य चीजों से अलग-अलग पहचान की है। शव अधिक जले हुए थे, इसी वजह से डीएनए टेस्ट के लिए भी सैंपल लिए गए हैं।

 

15 of 16
मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो बैग से हुई पहचान
कार पलटने के दौरान दो बैग बाहर गिर गए। इसमें आधार कार्ड और साहिल का आई कार्ड मिला। उस पर लिखे नंबर से पुलिस ने साहिल के भाई गोलू से संपर्क किया। इसके बाद दूसरे दोस्तों के परिजनों को सूचना दी गई।

 
विज्ञापन

16 of 16
अमन, अंकित पुत्र समुद्र व साहिल (ऊपर), अजय, अंकित और राहुल। फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जान गंवाने वालों में दो सगे भाई भी
राहुल पुत्र समुंद्र, वेल्डर, गांव-राखी गढ़ी, हांसी-हिसार
अंकित पुत्र समुंद्र, एसी मिस्त्री, गांव-राखी गढ़ी, हांसी- हिसार
अजय पुत्र शमशेर, छात्र बीए द्वितीय, गांव-मोठ लुहारी, हांसी-हिसार
अमन पुत्र रामफल, छात्र बीए द्वितीय, गांव-मोठ लुहारी, हांसी-हिसार
साहिल पुत्र सोम कुमार, चालक, गांव-राखी गढ़ी, हांसी-हिसार
अंकित पुत्र राजेश, किसान, गांव-राखी गढ़ी, हांसी- हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें