फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेल का खेल: एसआईटी ने अफसरों को किया तलब, इन अहम बिंदुओं पर जुटाई जानकारी

Wed, 20 Nov 2019 02:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
तेल प्रकरण की जांच करने पहुंची एसआईटी - फोटो : अमर उजाला
तेल प्रकरण में मेरठ के अफसरों की भूमिका की जांच कर रही स्पेशल इंवेस्टिगेटिंग टीम (एसआईटी) मंगलवार को गणपति पेट्रो और पारस केमिकल फैक्टरी पहुंची। दोपहर से लेकर शाम तक अफसरों को तलब कर तीन माह की रिपोर्ट ली। 20 अगस्त को मेरठ में पकड़े गए 2.20 लाख लीटर मिलावटी तेल/केमिकल के मामले में गृह मंत्रालय के निर्देश पर शासन स्तर से एसआईटी का गठन किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
तेल का खेल - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी में शामिल एडीजी इंटेलीजेंस एसबी शिरोडकर, आईजी एसटीएफ अमिताभ यश और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने दोनों फैक्टरियों में जांच और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की। कितने भूमिगत टैंक हैं? ड्यूटी की क्या स्थिति है? कैसे ड्यूटी लगाई गई थी? आदि बिंदुओं पर जानकारी ली।
विज्ञापन

3 of 5
तेल का खेल - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अधिकारी रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी के अतिथि गृह पहुंचे। गणपति पेट्रो और पारस केमिकल फैक्टरी के मालिक, पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जैन और आठ अन्य व्यक्तियों के बयान दर्ज किए।

4 of 5
तेल का खेल - फोटो : अमर उजाला
वहीं छापा मारने में शामिल इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल, आशुतोष कुमार और आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के भी बयान लिए। आईजी आलोक सिंह, डीएम अनिल ढींगरा, एसएसपी अजय साहनी, एडीएम सिटी अजय तिवारी, एसपी सिटी एएन सिंह, सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी और इंस्पेक्टर परतापुर से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेल का खेल - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा सैंपल की रिपोर्ट, एफआईआर की कॉपी लेने के साथ विवेचकों से भी बात की। शासन द्वारा गठित एसआईटी मेरठ के अफसरों की भूमिका की जांच कर रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें