फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड की आंख: लाजवाब है तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर का लुक, देखें- शूटिंग की ये ताजा तस्वीरें

Wed, 17 Apr 2019 02:58 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में परतापुर के रेलवे स्टेशन पर लगातार दूसरे दिन भी ‘सांड़ की आंख’ फिल्म की शूटिंग सुबह से लेकर शाम तक होती रही। अभिनेत्री तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की एक झलक देखने के लिए आसपास के लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

2 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
हालांकि स्टेशन के चारों ओर सुरक्षाबलों की मौजूदगी से यह संभव नहीं हो सका। रेलवे की तरफ से रेलवे सुरक्षा बल के अतिरिक्त जवानों को दिल्ली से भेजा गया था। मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

3 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
बागपत के जौहड़ी गांव की शूटर दादी प्रकाशो और चंद्रो के जीवन पर बन रही फिल्म दीपावली पर रिलीज होगी। फिल्म में रेलवे स्टेशन के सीन को शूट करने के लिए परतापुर रेलवे स्टेशन को चुना गया। दो दिन तक स्टेशन पर शूटिंग की गई।

4 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि शूटिंग में दस लाख रुपये से अधिक का खर्च उठाया गया। हालांकि, शूटिंग के दौरान यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों को प्लेटफॉर्म नंबर एक के बजाय दो से गुजारा गया।
विज्ञापन

5 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
छाता रहा गायब, मिली राहत
पहले दिन भीषण गर्मी से परेशान रहीं अभिनेत्री तापसी और भूमि को शूटिंग के दूसरे दिन गर्मी से राहत मिली। वह बिना छाते के ही प्लेटफॉर्म तक पहुंचीं। शूटिंग के दौरान भी गर्मी न होने और हवा चलने से उन्होंने राहत की सांस ली। सोमवार रात आई आंधी की वजह से मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

6 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
आज घंटाघर पर शूटिंग की संभावना
सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मेरठ के दिल घंटाघर पर भी की जाएगी।
विज्ञापन

7 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
बता दें, कई फिल्मों ने घंटाघर को शूट किया है। एक बार फिर इस फिल्म में मेरठ का घंटाघर दिखाई दे सकता है। पिछले दिनों रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ में भी घंटाघर चर्चा में रहा था।

8 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, इसके सेट को मुंबई में ही बनाकर सीन शूट किए गए थे।

9 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
पटौदी की सफेद कोठी में भी होगी शूटिंग
फिल्म के सूत्रों के मुताबिक पटौदी रियासत की सफेद कोठी (हरियाणा) यानी अभिनेता सैफ अली खान की कोठी में भी फिल्म की शूटिंग करने की तैयारी है।
विज्ञापन

10 of 10
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
फिल्म का पोस्टर जारी 
बॉलीवुड फिल्म ‘सांड़ की आंख’ का पोस्टर मंगलवार को जारी कर दिया गया। फिल्म का पोस्टर जारी होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों ने इसे लाइक करना शुरू कर दिया। इस पोस्टर की एक झलक देखने के लिए ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में यह पांचवे स्थान पर रहा।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें