शार्दुल विहान की मां
- फोटो : अमर उजाला
मंजू देवी ने बताया कि शार्दुल को पनीर रोल, पिज्जा पराठा, पनीर टोस्ट, रस मलाई, सेंडविच, रसगुल्ले बहुत पसंद है। फोन पर शार्दुल ने मां से कहा कि वह पूरे मन से खेला, बस उसका दिन गोल्ड का नहीं था। शार्दुल दिल्ली प्रैक्टिस के लिए जाते समय गाड़ी में ही ब्रेक फास्ट करता था। इसके बाद शूटिंग के दौरान लंच करता था। वहीं दीपक विहान के घर में कोई शूटर नहीं है, इससे पहले भी कभी शूटिंग के बारे में किसी ने सोचा भी नहीं था कि शार्दुल विहान ऐसा काम कर जाएगा। गांव में दूसरे दिन भी जश्र का माहौल रहा।