शामली में 50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा पुलिस की दो गोली लगने से ढेर हो गया। पुलिस की तरफ से चलाई गई दो गोलियां समयदीन के सीने में लगी थीं।समयदीन डेढ़ माह पहले मुठभेड़ के बाद पंजाब भाग गया था।
शामली के थानाभवन व बाबरी पुलिस के साथ भैंसानी के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्ठे पर 50 हजार रुपये का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश समयदीन उर्फ सामा मुठभेड़ में मारा गया। शामली में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले 18 अक्तूबर की रात को कांधला क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी बदमाश नफीस निवासी कांधला मारा गया था। मौके से उसका साथी भाग गया था।
मौके से भागा बदमाश समयदीन था, जो मुठभेड़ के बाद पंजाब के जयपुर भाग गया था। एसपी का कहना है कि समयदीन घटना करने के लिए शामली व आसपास के जनपदों में आता था और घटना करने के बाद पुलिस से बचने के लिए दक्षिण भारत के राज्यों में भाग जाता था।
विज्ञापन
2 of 12
समयदीन की फाइल फोटो और गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग से जुड़ा था नफीस गैंग
वह जनपद में कांधला, झिंझाना व शामली से तीन घटनाओं में वांछित चल रहा था। एसपी ने बताया कि नफीस गैंग पहले मुस्तफा उर्फ कग्गा गैंग से जुड़ा था। इसके बाद वह मुकीम काला गैंग से जुड़ा था। इसके अलावा आईएसआई से भी नफीस गिरोह का कनेक्शन होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
3 of 12
मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली पुलिस ने डेढ़ माह में मुठभेड़ में किए चार इनामी बदमाश ढेर
शामली पुलिस डेढ़ माह में मुठभेड़ में चार इनामी बदमाशों को ढेर कर चुकी है। समयदीन उर्फ सामा मुठभेड़ में मारा जाने वाला चौथा बदमाश है। 18 अक्तूबर की रात को कांधला पुलिस के साथ मुठभेड़ में कांधला निवासी नफीस मारा गया था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम था।
4 of 12
समयदीन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नफीस शामली जनपद के अलावा दक्षिण भारत के राज्यों में भी अपराध करता था। इसके चार दिन बाद झिंझाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी फैसल मारा गया था। फैसल मूल रूप से मेरठ का निवासी था और वर्तमान में वह मुजफ्फरनगर में रह रहा था।
आठ दिन पहले झिंझाना पुलिस के साथ मुठभेड़ में मिथुन निवासी गांव अलाउद्दीनपुर मारा गया। उस पर शामली पुलिस की तरफ से एक लाख रुपये और बागपत पुलिस की तरफ से 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। सोमवार रात को थानाभवन व बाबरी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार रुपये का इनामी समयदीन उर्फ सामा मारा गया।
विज्ञापन
6 of 12
समयदीन का गमगीन परिवार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की दो गोली लगने से ढेर हुआ समयदीन
50 हजार रुपये का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन उर्फ सामा पुलिस की दो गोली लगने से ढेर हुआ। पुलिस की तरफ से चलाई गई दो गोलियां समयदीन के सीने में लगी थीं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की तरफ से पांच गोलियां चलीं, जिसमें दो गोलियां थानाभवन थाना प्रभारी के सरकारी पिस्टल से और दो गोलियां बाबरी थाना प्रभारी के सरकारी पिस्टल से और एक गोली बाबरी थाने के दरोगा राघवेंद्र के सरकारी पिस्टल से चलाई गई। उधर, बदमाशों की तरफ से ताबतोड़ फायरिंग की गई। बदमाश के कब्जे से मिली दोनों पिस्टल की मैगजीन खाली मिली, जबकि तमंचे में खोखा फंसा हुआ पाया गया।
विज्ञापन
7 of 12
अस्पताल में पहुंचे पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर समयदीन ढेर
शामली के थानाभवन व बाबरी पुलिस के साथ भैंसानी के जंगल में बंद पड़े ईंट भट्ठे पर हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी अंतरराज्यीय बदमाश समयदीन उर्फ सामा मारा गया। समयदीन मुकीम काला और नफीस गैंग का सदस्य था। इसके अलावा झिंझाना में पुलिस मुठभेड़ में गोकशी के दो और कैराना पुलिस के साथ मुठभेड़ में गोकशी का एक आरोपी गोली लगने से घायल हुआ है।
सोमवार देर रात भैंसानी के बंद पड़े भट्ठे पर हुई मुठभेड़ में मारा गया समयदीन उर्फ सामा निवासी रायजादगान कांधला हाल पता जनता काॅलोनी ऊरुकेरे जनपद तुमकुर कर्नाटक है। वह कांधला थाने पर हिस्ट्रीशीटर था। उस पर जनपद शामली, सहारनपुर, कर्नाटक, तेलंगाना व जयपुर राजस्थान में लूट, डकैती व चोरी के 29 मुकदमे दर्ज थे।
9 of 12
समयदीन की फाइल फोटो और अस्पताल में भर्ती पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वह शामली, तेलंगाना और कर्नाटक से सात मामलों में वांछित चल रहा था। बदमाश के कब्जे से नौ एमएम व 32 बोर की एक-एक पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद हुए। मुठभेड़ के दौरान आरक्षी अनुज यादव गोली लगने से घायल हुए, जबकि बाबरी थाना प्रभारी राहुल सिसौदिया की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी, जिसमें वे बच गए।
10 of 12
मौके पर पुलिस अफसर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन से डायल 112 पर जनपद शामली में सहारनपुर बॉर्डर से लगे थानाक्षेत्रों में बदमाशों के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही थीं। सोमवार देर रात को बाबरी थाना प्रभारी को जानकारी मिली कि बदमाशों का गिरोह थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी इस्लामपुर में बंद पड़े ईंट भट्ठे में इकट्ठा होकर आग ताप रहे हैं, जो आसपास के किसी गांव में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले हैं।
11 of 12
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन थाना प्रभारी निरीक्षक और बाबरी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी कर आत्मसमर्पण करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में समयदीन उर्फ सामा घायल हो गया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश से बरामद आधार कार्ड जनपद तुमकुर कर्नाटक का पाया गया।
मुठभेड़ में आरोपी ढेर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एसपी का कहना है कि जनपद तुमकुर कर्नाटक से वांछित होने के बाद बदमाश समयदीन वर्तमान में जाखल जनपद कैथल हरियाणा में किसी महिला के साथ रह रहा था। बदमाश के पांच अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।