फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हरियाणवी सिंगर की हत्या: तीन चेक पोस्ट और कोतवाली के पास कत्ल, गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा शामली

Thu, 27 Aug 2026 01:45 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

यूपी के शामली जिले में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या तीन चेक पोस्ट और कोतवाली के पास की गई थी। बदमाशों ने पुलिस को ठेंगा दिखा दिया। शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाश बाइक पर बेखौफ होकर पहुंचे थे।
विज्ञापन
1 of 20
Shamli Haryanvi singer Ankit Balian - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
शामली शहर के बीचोबीच दिनदहाड़े हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया, उसके आसपास तीन स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहती है और कोतवाली भी चंद कदम की दूरी पर है। 

इसके बावजूद बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर पहुंचे, हत्या की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश बुढ़ाना रोड की तरफ से आए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बुढ़ाना रोड पर पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास और मार्केट के बाहर भी पुलिस की मौजूदगी रहती है।
विज्ञापन

2 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गाड़ी के शीशे में लगी गोली के निशान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली भी घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है। इसके बावजूद बदमाशों का शहर में प्रवेश करना, वारदात को अंजाम देना और फिर फरार हो जाना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करता है। दिनदहाड़े शहर के बीच हत्या की इस वारदात ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।

 
विज्ञापन

3 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोगों का कहना है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों और घटनास्थल के आसपास पुलिस की तैनाती है, तो बदमाशों को वारदात करने का मौका कैसे मिल गया। पुलिस की नाकाबंदी और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

4 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अब पुलिस अधिकारी इस बात की जांच में जुटे हैं कि घटना के समय बुढ़ाना रोड, बस स्टैंड और वर्मा मार्केट के पास तैनात पुलिसकर्मी कहां थे। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वारदात के बाद बदमाश किस रास्ते से फरार हुए और रास्ते में पुलिस की चेकिंग क्यों नहीं हो सकी।

 
विज्ञापन

5 of 20
अंकित की मौत पर बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी तक ने लिया संज्ञान
हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी स्तर तक मामले का संज्ञान लिया गया और अधिकारियों को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन

6 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा शामली, लोगों की भीड़ जुटी
अंकित बालियान की हत्या शहर के बीच में सरेशाम जिस तरह से की गई, उससे माना रहा है कि हत्या करने वाले शॉर्प शूटर थे और उनकी उम्र 25 से 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। गोलियों की तड़तड़ाहट से शामली दहल गया, जिसे भी वारदात का पता चला वह मौके की तरफ दौड़ पड़ा। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

7 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आर्यपुरी नाला पटरी स्थित जिम में युवक व युवतियां रोज की तरह व्यायाम कर रहे थे। किसी को भी आभास नहीं था कि बाहर इतनी बड़ी वारदात हो सकती है। अंकित बालियान जैसे ही जिम से बाहर निकले तो उन पर अंधाधुंध गोलियों की बौछार कर दी। 

8 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर कोई वारदात के बारे में एक-दूसरे से लेता रहा जानकारी
वह जान बचाने के लिए स्कार्पियो के पीछे भागे तो वहीं गिर गए। गोलियों की आवाज से इलाका दहल गया। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। वारदात के बाद मौके पर पुलिस को सड़क पर खोखे बिखरे मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

 

9 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर के मुख्य मार्ग पर जाम लगाते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वारदात की जानकारी मिलने पर गांव बंतीखेड़ा से भी ग्रामीण बड़ी संख्या में शामली पहुंच गए। शहर में हर किसी की जुबान पर सनसनीखेज वारदात की ही चर्चा होती रही।

10 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हर कोई यही कहता सुनाई दिया कि शहर के बीच व्यस्तम इलाके में दुस्साहसिक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। एएसपी सुमित शुक्ला का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

11 of 20
अंकित हत्याकांड के बाद जाम लगाते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पिता बोले- जल्द खुलासा करो, वरना मुझे भी मरना पड़ेगा
अंकित की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता ने पुलिस से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बेटे की हत्या का जल्द खुलासा किया जाए, वरना उन्हें भी मरना पड़ेगा।

12 of 20
जाम के दौरान पहुंचे एमएलसी वीरेंद्र और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूत्रों के अनुसार, अंकित ने हाल ही में शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन उसका लाइसेंस नहीं बन सका था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

13 of 20
जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंकित की हत्या पर आक्रोश फूटा, लगाया जाम
हरियाणावी कलाकार अंकित बालियान की हत्या को लेकर हर तरफ आक्रोश दिखाई दिया। परिजनों व ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस पर पुलिस से शव छीन लिया और शहर में बीच सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। हंगामे को देखकर बाजार भी जल्दी बंद हो गया। भाजपा एमएलसी विरेंद्र सिंह व बाबा श्याम सिंह भी जाम स्थल पर पहुंच गए। 

 

14 of 20
यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जानकारी होते ही एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी सहारनपुर अभिषेक भी शामली पहुंच गए। रात 11 बजे तक जाम लगा रहा। अंकित बालियान की हत्या के बाद शहर में चार घंटे तक हंगामा होता रहा।

 

15 of 20
अंकित की हत्या के बाद शव के पास बिलखती मां और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रामीण और परिजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताते रहे। ग्रामीणों ने कहा कि परिजनों के आने का इंतजार नहीं किया और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया।

 

16 of 20
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अन्य दिनों के मुकाबले आसपास की दुकानें, बाजार भी जल्दी बंद हो गए। रात में एमएलसी विरेंद्र सिंह, बहावड़ी निवासी बाबा श्याम सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। 

17 of 20
शामली में हत्या के बाद मौके पर जमा भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। एसपी एनपी सिंह लगातार स्थिति की निगरानी करते रहे। मेरठ से एडीजी और सहारनपुर से डीआईजी भी शहर कोतवाली पहुंचे और वारदात की जानकारी ली।

18 of 20
मौके पर पड़ा खोखा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या
शामली शहर के बीच आर्यपुरी नाला पटरी पर कोतवाली के नजदीक बुधवार की देर शाम करीब 6:45 बजे बाइक से आए चार हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग करके हरियाणवी सिंगर व एक्टर अंकित बालियान (35) की हत्या कर दी। बावरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी अंकित के जिम से बाहर निकलते के बाद गाड़ी में बैठते ही हमला किया गया। अंकित के सिर, छाती और पेट में पांच गोलियां लगने के निशान मिले हैं।

 

19 of 20
शामली में शव रखकर जाम के दौरान लगी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंकित बालियान पिछले कुछ समय से हरियाणा के सोनीपत में रहे थे। पिछले करीब छह माह से वह शामली के अपने गांव में परिवार के साथ रह रहे थे। वह जिला पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। वार्ड तीन से संभावित प्रत्याशी के पोस्टर भी लगा दिए थे।
विज्ञापन

20 of 20
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर बना छावनी, भारी पुलिस बल तैनात
अंकित बालियान की हत्या के बाद लोगों के आक्रोश को देखते हुए शहर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिले के आसपास के थानों की पुलिस बुलाई गई है। गुरुद्वारा तिराहे पर व अन्य स्थानों पर बेरिकेडिंग कर वाहनों को रोककर बाईपास से निकाला गया। गांव बंतीखेड़ा से ग्रामीणों की ज्यादा भीड़ आने की आशंका के चलते भी सतर्क रही। मौके पर गांव बहावड़ी से बाबा श्याम सिंह भी ग्रामीणों के साथ जाम स्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शामली पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें