फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'जीरो' की रिलीज से पहले फैंस रहें तैयार, शाहरुख खान दे सकते हैं ये सरप्राइज

Thu, 22 Nov 2018 05:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘जीरो’ अगले माह सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस मौके पर फिल्म स्टार शाहरुख खान अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं। अगली स्लाइड में जानिए:-
विज्ञापन

2 of 7
शाहरुख खान
बता दें कि 2 नवंबर 2018 को शाहरुख खान का 53वां जन्मदिन था। इस मौके पर शाहरुख खान फैंस क्लब के सदस्यों ने मेरठ में किंग खान का जन्मदिन मनाया था। क्लब के सदस्यों ने कहा था कि यह मेरठ के लिए गर्व की बात है कि शाहरुख खान की फिल्म जीरो में मेरठ शहर के दृश्य फिल्माए गए हैं। वहीं टीम के कई सदस्य मुंबई में शाहरुख की फिल्म जीरो के ट्रेलर लॉन्चिंग में भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

3 of 7
shah rukh khan
शाहरुख खान फैंस क्लब के कई सदस्य बॉलीवुड में अपना करियर चमकाने में लगे हैं। बताया जाता है कि वह शाहरुख खान के रेड चिली एंटरटेनमेंट बैनर तले काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म जीरो की रिलीज से पहले मेरठ आकर, टीम के सदस्यों को सरप्राइज दे सकते हैं।

4 of 7
shah rukh khan
दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख खान ने अपने बर्थडे पर शाहरुख खान फैंस क्लब के सदस्यों को टीशर्ट बांटी थी। जिसके बाद टीम के सदस्यों ने किंग खान को धन्यवाद भी कहा था।
विज्ञापन

5 of 7
shah rukh khan
फिल्म जीरो में शाहरुख का किरदार

फिल्म ‘जीरो’ में शाहरुख पहली बार एक बौने इंसान की भूमिका निभा रहे हैं। यह किरदार मेरठ के मध्यम वर्गीय परिवार से है, जिसके पास एसी, घर, कार या अन्य सुख सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

6 of 7
Shah Rukh Khan
वह अपने को जीरो से शुरू करता है। अपनी कमजोरी को ताकत बनाता है। जीरो से मेरठ के इसी कनेक्शन को देखते हुए मुंबई में मेरठ घंटाघर का सेट बनाया गया है। पहले मेरठ में ही घंटाघर पर शूटिंग की बात कही जा रही थी, बाद में मुंबई में ही शूटिंग हुई। फिल्म का ट्रेलर कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था, जिसमें एक गाने का थोड़ा सा भाग दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शाहरुख खान
इस फिल्म में शाहरुख के अपोजिट कट्रीना कैफ और अनुष्का शर्मा हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें