फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के नौकर ने लिखी थी छात्र के अपहरण की पटकथा, नेपाली गैंग ने फिल्मी अंदाज में की वारदात

Sun, 21 Jul 2019 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
सकुशल मिलने पर बेटे को दुलारती मां व पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में कैंटीन संचालक के मकान में डकैती व बेटे का अपहरण करने वाले पांचों आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं। एक माह पहले नौकरी पर लगे नेपाली गैंग के नौकर छोटू ने सनसनीखेज वारदात की पटकथा एक माह पहले ही लिखी और उसे शनिवार को फिल्मी अंदाज में अंजाम दिलवाया। 

सुनियोजित साजिश के चलते चौथी मंजिल की छत पर अपने मालिक के बेटे को बंधक बनाकर रखा, ताकि एक करोड़ की फिरौती आसानी से वसूली जा सके। लेकिन घटना के कुछ ही देर बाद भांडा फूट गया।
विज्ञापन

2 of 7
कैंटीन संचालक के बेटे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में नौकर परवेज उर्फ छोटू और पकड़े गए बदमाश ने वारदात की प्लानिंग के बारे में बताया कि उनकी योजना मालिक के बेटे केशव का अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती वसूलना था। छोटू को पता था कि उसका मालिक (अनिल मित्तल) शनिवार को मालकिन और बड़े बेटे के साथ मथुरा जाएगा जबकि छोटा बेटा केशव अकेला रहेगा। 

केशव को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देने के बाद नौकर के इशारे पर चारों बदमाश साथी घर पहुंच गए। केशव को घर की छत पर ही इसलिए बंधक बनाकर रखा क्योंकि बाहर कहीं रखने पर खतरा हो सकता था। घर में मौजूद रहने पर नौकर पर किसी को शक नहीं जाएगा। वह परिवार और पुलिस की सारी गतिविधियों पर नजर रखेगा। 
विज्ञापन

3 of 7
कैंटीन संचालक के बेटे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
नौकर को यह भी पता था कि घर के पड़ोस में मकान बंद है इसलिए जो बदमाश केशव की निगरानी में छोड़ा है, वह उस छत से आता-जाता रहेगा। नौकर सारी बातों पर ध्यान रखेगा। फिरौती लेकर केशव के बारे में फोन से बता देंगे। फिरौती का पैसा भी आसानी से आ जाएगा और केशव को कई दूसरी जगह पर रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। 

4 of 7
कैंटीन संचालक के बेटे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
धरी रह गई नेपाली गैंग की फूलप्रूफ प्लानिंग
इस नेपाली गैंग ने प्लानिंग तो फूलप्रूफ बनाई। लेकिन तकनीक के आगे मात खा गए। वह केशव के टैबलेट को इसलिए लेकर गए कि जरूरत पड़ने पर केशव की परिजनों से बात करा सकें। लेकिन पता नहीं था कि उसमें लोकेशन का एप डाउनलोड है। बदमाश उस समय तक आसपास ही थे, जिसके सहारे चचेरा भाई वहां तक पहुंच गया। हालांकि पुलिस का सर्विलांस सिस्टम भी केशव को ढूंढ निकालता। लेकिन उससे पहले ही बदमाश सलाखों के पीछे पहुंच गए। 
विज्ञापन

5 of 7
कैंटीन संचालक के बेटे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
अपहरण की गूंज लखनऊ तक, दौड़े अधिकारी  
व्यापारी के बेटे के अपहरण की गूंज लखनऊ तक पहुंच गई। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ ब्रह्मपुरी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बेटा सकुशल बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। जिन्होंने अन्य तीनों आरोपियों के नाम पते बता दिए। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कैंटीन संचालक के बेटे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
देर रात धरे गए मौके से फरार हुए आरोपी
आरोपियों को मेरठ पुलिस और क्राइम ब्रांच ताबड़तोड़ दबिश देने में लग गई। शनिवार को आधी रात के बाद थाना पुलिस ने दोनों बदमाशों की वेदव्यासपुरी के जंगल में घेराबंदी कर ली। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी जिसमें इंस्पेक्टर टीपीनगर बाल बाल बच गए।
 
जवाबी कार्रवाई में बदमाश दीपक और राजू निवासी नेपाल के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के पास से केशव का टैबलेट व दो पिस्टल बरामद किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कैंटीन संचालक के बेटे का अपहरण - फोटो : अमर उजाला
नौकरी के साथ रैकी करते थे बदमाश 
पुलिस के मुताबिक वारदात करने वाले पांचों आरोपी नेपाली हैं। कोई घर में और कोई किसी व्यापारी के यहां पर गाड़ी चलाता है। जिसके चलते वह घर की सारी जानकारी जुटा लेते हैं। पुलिस का कहना है कि समय रहते बड़ी वारदात होने से बच गई। आरोपियों ने प्लान करके वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें