फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी विद लोहड़ी : पूजन के बाद भांगडा पर जमकर झूमे लोग, तस्वीरें

Sun, 14 Jan 2018 04:03 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सेल्फी विद लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ शहर में लोहड़ी की धूम रही। शहर में कई स्थानों पर सामूहिक लोहड़ी जलाई गई। लोगों ने परिवार सहित लोहड़ी का पूजन किया और भांगडा व गिद्दा का आनंद लिया। इस दौरान कपल्स ने सेल्फी लेकर जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

2 of 5
लोहड़ी पूजा - फोटो : अमर उजाला
आर्य समाज थापरनगर, सुपरटेक पामग्रीन, जागृति विहार में भी लोहड़ी जलाकर पूजन हुआ। रेस्टोरेंट और होटल में परिवार सहित डिनर का आनंद भी लिया गया।
विज्ञापन

3 of 5
लोहड़ी पूजा के बाद डांस - फोटो : अमर उजाला
रेस्टोरेंट में खासतौर पर मक्के की रोटी और साग परोसा गया। रेस्टोरेंट को भी पंजाबी थीम में सजाया गया। लोगों ने घर पर शादी के बाद पहली लोहड़ी व बच्चे के जन्म पर पहली लोहड़ी का जश्न मनाया।

गंगानगर में बांटा प्रसाद

4 of 5
सेल्फी विद लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
राज हाईट्स अपार्टमेंट में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि एसपी देहात राजेश कुमार, मेरठ बार के अध्यक्ष रोहिताश कुमार अग्रवाल का आयोजक एडवोकेट नितिन अहलूवालिया ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सेल्फी विद लोहड़ी - फोटो : अमर उजाला
पंजाबी गानों पर सभी ने डांस किया। प्रसाद के रूप में मूंगफली वितरित की गईं। इस मौके पर एडवोकेट संजय शर्मा, राजीव शर्मा, रेखा त्यागी, रुचि, रिकिल अहलूवालिया, रमेशचंद गुप्ता व परमवीर सिंघल मौजूद रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें