फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: तेज रफ्तार स्कार्पियो नहर में समाई, तीन दोस्तों की मौत, घूमने जा रहे थे हरिद्वार

Wed, 17 Apr 2019 08:37 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
गंग नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में गंगनहर कांवड़ यात्रा मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो ईंटों की रेलिंग तोड़ते हुए गंगनहर में जा समाई। कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें:-
विज्ञापन

2 of 9
पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया - फोटो : अमर उजाला
वहीं बुधवार सुबह करीब नौ बजे राहगीरों ने गंगनहर में कार देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर अंदर फंसे तीनों युवकों के शवों को बाहर निकाला। युवकों से मिली आईडी से उनकी शनाख्त हरियाणा प्रांत के सोनीपत जनपद के गांव भैंसवाल कलां निवासी के रूप में हुई, जो मंगलवार शाम हरिद्वार घूमने के लिए निकले थे। शाम को पोस्टमार्टम के बाद परिजन तीनों शव लेकर घर लौट गए।
विज्ञापन

3 of 9
गंग नहर में गिरी कार को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा व एसआई सुनील शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार की जांच कराई तो उसमें तीन युवकों के शव पड़े मिले। इस पर पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर तीनों शवों को बाहर निकाला।

4 of 9
मृतक युवकों की आईडी दिखाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
वहीं शवों के पास से मिली आईडी से उनकी शनाख्त हरियाणा प्रांत के जिला सोनीपत के थाना गोहाना क्षेत्र के गांव भैंसवाल कलां निवासी प्रदीप (25) पुत्र कृष्ण गांव के ही दो दोस्तों रवि (22) पुत्र किशन और अक्षय (21) पुत्र रविंद्र के रूप में हुई।
विज्ञापन

5 of 9
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पुलिस ने सोनीपत पुलिस के माध्यम से युवकों के परिजनों से संपर्क किया तो तीनों युवकों के मंगलवार शाम हरिद्वार घूमने जाने के लिए घर से निकलने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

6 of 9
गंग नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद क्रेन से कार को गंगनहर से बाहर निकाला गया। शवों की शनाख्त होने के बाद मोर्चरी भेज दिया गया।
विज्ञापन

7 of 9
गंग नहर में गिरी कार - फोटो : अमर उजाला
उधर, हादसे में तीनों युवकों की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित परिजन तीनों के शवों को लेकर घर लौट गए।

8 of 9
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार से जा रही कार देर रात किसी समय बेकाबू होकर गंगनहर में जा गिरी, जिसमें उसमें मौजूद तीनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

9 of 9
गंग नहर में से कार को निकालते लोग - फोटो : अमर उजाला
खेती-बाड़ी में परिजनों का हाथ बंटाते थे युवक
सोनीपत जनपद के गांव भैंसवाल कलां के प्रधान नरेंद्र ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि तीनों युवक अविवाहित थे और परिजनों के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाते थे। पुलिस के माध्यम से उन्हें हादसे में तीनों की मौत की सूचना मिली, जिसकी सूचना उन्होंने ही पीड़ित परिजनों को दी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें