फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: बेडरूम में कत्ल, बाथरूम में किए टुकड़े, मुस्कान के घर से लिए खून के नमूने; नक्शा भी किया तैयार

Wed, 26 Mar 2025 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सौरभ हत्याकांड की जांच के लिए ब्रह्मपुरी पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम सौरभ के किराए के घर पर पहुंची। टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। फोरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए, बेडरूम और बाथरूम का नक्शा भी बनाया।
विज्ञापन
1 of 11
Meerut Murder Case - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सौरभ राजपूत की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल सलाखों के पीछे हैं। मंगलवार को एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन, ब्रह्मपुरी थाना पुलिस और फोरेंसिक की टीम सौरभ के किराए के मकान में पहुंचे। टीम ने मौके से खून के नमूने और फिंगर प्रिंट लिए। टीम ने बेडरूम और बाथरूम का भी नक्शा तैयार किया गया है। टीम ने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी की। दो घंटे साक्ष्य जुटाने के बाद टीम वापस लौटी। 

ब्रह्मपुरी के इंदिरा नगर में सौरभ की हत्या पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ कर दी थी। आरोपियों ने सौरभ की गर्दन काट दी थी। साहिल गर्दन अपने घर लेकर गया था। जिसके बाद दोनों शिमला, कसोल और मनाली घूमने गए थे। वापस आने के बाद वारदात का पर्दाफाश हो गया था। 
विज्ञापन

2 of 11
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
सौरभ और मुस्कान के घर पहुंची फोरेंसिक टीम 
ब्रह्मपुरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट दाखिल करने के लिए साक्ष्य जुटा रही है। इसी कड़ी में जिस किराए के घर में सौरभ और मुस्कान रहते थे, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान लोगों की भी भीड़ लग गई। बताया जा रहा है कि साहिल के घर पर भी पुलिस की टीम पहुंची। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले में जल्द चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी, इसके लिए साक्ष्य एकत्र किए जा रहे है। 
विज्ञापन

3 of 11
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
सौरभ के परिजनों से मिले एडवोकेट 
सौरभ के घर में सात्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। मंगलवार को कुछ वकील सौरभ की मां रेणु देवी से उनके घर पर मिले। वकीलों ने कहा कि बहुत बड़ी घटना उनके परिवार के साथ हुई है। ऐसे में वह उनके साथ है। यदि पैरवी के लिए आप कहेंगे तो वह पूरी मदद करेंगे। 

4 of 11
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान और साहिल को फांसी देने की मांग 
सौरभ की आत्मा की शांति के लिए ब्रह्मपुरी से लोगों ने मंगलवार को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हत्यारोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तौगी को फांसी देने की मांग की। लोगों ने सौरभ और उसके परिवार को जल्द से जल्द न्याय देने को मांग की। कैंडल मार्च में सौरभ के परिजन भी शामिल हुए। हाथ में मोमबत्ती और सौरभ की तस्वीर लेकर निकाले कैंडल मार्च में काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। 
विज्ञापन

5 of 11
Meerut murder - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सौरभ के हत्यारों को फांसी दो के नारे भी लगे। मेरठ व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष शैकी वर्मा ने कहा कि सौरभ की हत्या जिस तरह से की गई है। उसके हत्यारों को फांसी दी जाए। कानून इन्हें ऐसी सजा दे कि कोई भी इंसान ऐसा अपराध करने के बारे में सोच भी न सके। कैंडल मार्च श्रीनीलकंठ महादेव मंदिर के सामने से शुरू होकर गौरीपुरा चौकी तक निकाला गया। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ी। सभी ने सौरभ के लिए न्याय मांगा। 
 
विज्ञापन

6 of 11
Meerut Murder Case - फोटो : वीडियो ग्रैब
मुस्कान का एक और वीडियो आया सामने, साहिल के साथ झूमती दिखी मुस्कान 
उधर, सौरभ हत्याकांड के आरोपी साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी का एक और वीडियो क्लिप मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ होली पर झूमती दिखाई दे रही है। यह वायरल वीडियो सौरभ की हत्या के बाद 14 मार्च दुल्हेंडी के दिन का बताया जा रहा है। दोनों रंगों में सराबोर होकर नाचते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है दोनों नशे में धुत हैं। सौरभ की हत्या करने के बाद मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसोल घूमने चले गए थे।
विज्ञापन

7 of 11
डांस करते हुए साहिल और मुस्कान - फोटो : वीडियो ग्रैब
वायरल वीडियो कसोल का बताया जा रहा है। जिसमें मुस्कान रस्तोगी अपने प्रेमी साहिल की बाहों में लिपटी हुई डांस करती हुई देखी जा रही है। डांस करते हुए मुस्कान जमीन पर भी गिरी है। जिसके बाद साहिल उसे संभलता हुआ दिखाई दे रहा है। इसी दौरान साहिल लड़खड़ाता भी दिखाई दे रहा है। इसे देखकर लोग उनके नशे में होने का दावा कर रहे हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सभी वीडियो को जांच में शामिल किया जा रहा है।

8 of 11
प्लास्टिक का वह ड्रम जिसमें हत्या कर शव को रखकर सीमेंट से सील किया गया - फोटो : संवाद
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ चार मार्च की शाम को हिमाचल घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने पिता को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी। 

9 of 11
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में हुई युवक सौरभ कुमार की हत्या - फोटो : संवाद
परिवार के साथ थाने पहुंची थी मुस्कान
18 मार्च को पिता प्रमोद कुमार मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ शव को बरामद कर लिया। लंदन में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था। 

 

10 of 11
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद
तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और चाकू घोंपकर सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के 15 टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।
 
विज्ञापन

11 of 11
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : संवाद
रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।


यह भी पढ़ें: सौरभ हत्याकांड: साहिल की बाहों में लिपटती दिखी कातिल मुस्कान, सामने आया एक और होली पार्टी का नया वीडियो; देखिए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें