फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ हत्याकांड: जिस पति को खुद मार चुकी फिर किसके नाम का सिंदूर लगा रही मुस्कान, हत्यारन ने खुद किया खुलासा

Thu, 20 Mar 2025 07:16 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सवाल खड़ा हो रहा है कि जब पति सौरभ को प्रेमी साहिल संग मिलकर उसने खुद मारा और फिर दूसरी तरफ साहिल से उसने शादी नहीं की है तो उसकी मांग में ये किसके नाम का सिंदूर है।  यह चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन
1 of 6
किसके नाम का सिंदूर पहन रही है मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के ब्रह्मपुरी में हुए सौरभ हत्याकांड ने हर किसी को सन्न कर दिया है। जिस तरह से एक पत्नि ने प्रेमी संग पति को मौत के घाट उतारा और फिर लाश को ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया इस खौफनाक वारदात को लेकर आज पूरे देश में चर्चा हो रही है। इस सब के बीच हैरत करने वाली तस्वीर सामने आई है। दरअसल कोर्ट में पेशी पर लाई गई मुस्कान ने अपनी मांग सिंदूर से भरी हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 6
साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
जब पति को खुद मारा और साहिल से शादी नहीं की, तो फिर...
सवाल खड़ा हो रहा है कि जब पति सौरभ को प्रेमी साहिल संग मिलकर उसने खुद मारा और फिर दूसरी तरफ साहिल से उसने शादी नहीं की है तो उसकी मांग में ये किसके नाम का सिंदूर है।  यह चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि मुस्कान ने साहिल से शादी नहीं की है।
विज्ञापन

3 of 6
आरोपी मुस्कान और प्रेमी साहिल शुक्ला - फोटो : अमर उजाला
नवंबर से कर रहे थे मर्डर की प्लानिंग
मुस्कान ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि अगर वह साहिल के साथ शादी कर लेती तो ससुराल पक्ष और आसपास के लोगों को शक हो जाता कि हमने सौरभ की हत्या कर दी है। मुस्कान का प्लान था कि वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती रहे और जब भी ससुराल और आसपास के लोग पूछें तो बता देंगे कि वह लंदन नौकरी पर गया हुआ है, ताकि उस पर हत्या का शक न जाए। सौरभ की हत्या की प्लानिंग पर नवंबर से काम किया जा रहा था। 

4 of 6
साैरभ के साथ मुस्कान - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल उगलेगा राज
एसपी सिटी ने बताया कि मुस्कान, साहिल और सौरभ के मोबाइल फोरेंसिक लैब भेज दिए गए हैं। आरोपियों ने चैट और मोबाइल के फोटो-वीडियो भी डिलीट कर दिए हैं। पोस्टमार्टम में बिसरा प्रिजर्व किया गया है।
 
विज्ञापन

5 of 6
कातिल साहिल,मुस्कान और मृतक सौरभ - फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद साहिल ले गया था सौरभ का सिर अपने घर
सौरभ की हत्या करने के बाद साहिल सिर को अपने घर ले गया। ऐसे में चर्चा है कि तंत्र-मंत्र के लिए तो वह सिर तो नहीं ले गया। एसपी सिटी ने कहा कि इस बिंदु पर अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी तंत्र-मंत्र की बात वायरल हुई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पति की हत्या की आरोपी मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
रोजाना आठ से 10 डिलीवरी ब्वॉय आया करते थे घर
हत्या करने से पहले डिलिवरी कंपनी ब्लिंकिट से ऑनलाइन ब्लीच मंगाई गई थी। हत्या करने के बाद पूरे कमरे और बाथरूम में खून हो गया था, जिसको ब्लीच से साफ किया गया। जोमेटो और स्वीगी से भी खाने का ऑर्डर मुस्कान अपने और साहिल के लिए मंगाया करती थी। रोजाना करीब आठ से 10 डिलीवरी ब्वॉय आया करते थे। मुस्कान और साहिल बाहर का खाना अधिक पसंद करते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें