Meerut Murder Case Update: मेरठ के सौरभ हत्याकांड में जेल में वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी के दौरान कातिल पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल का आमना-सामना हुआ। लेकिन दोनों बातचीत नहीं कर पाए।
मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड में जेल में बंद उसकी पत्नी मुस्कान और प्रेमी साहिल की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मंगलवार को कोर्ट में पेशी हुई। इस दौरान दोनों का आमना-सामना हुआ लेकिन बातचीत नहीं हुई। कोर्ट ने 28 अप्रैल तक दोनों की न्यायिक अभिरक्षा बढ़ा दी है। दोनों ने केस लड़ने के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक से निजी वकील की मांग की है। दोनों जल्द जमानत पाकर जेल से बाहर आना चाहते हैं।
मुस्कान रस्तोगी ने तीन मार्च की रात अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद लाश के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट का घोल डाल दिया था।
विज्ञापन
2 of 8
Meerut murder
- फोटो : अमर उजाला
28 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई
इसके बाद दोनों हिमाचल और उत्तराखंड घूमने चले गए थे। वहां दोनों के मौज-मस्ती करते हुए वीडियो वायरल हुए थे। दोनों ने एक साथ होली खेली और साहिल का बर्थडे मनाया था। 17 मार्च को दोनों वापस आए थे। 18 मार्च की सुबह हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया था। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि 28 अप्रैल तक न्यायिक अभिरक्षा बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
3 of 8
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या
इंदिरानगर निवासी सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। मुस्कान और साहिल ने सौरभ को बेहोश कर दिया और उसके सीने में चाकू घोंप दिया था। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और उसके टुकड़े किए। सिर को गर्दन से काटकर अलग कर दिया और दोनों हाथ कलाई से काट दिए। कटा सिर और दोनों हाथ एक बैग में लेकर साहिल अपने घर चला गया।
4 of 8
आरोपी मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
18 मार्च को हुआ सौरभ की हत्या का खुलासा
इसके बाद साहिल और मुस्कान ने चार मार्च को नीला ड्रम खरीदा और शव को इसमें डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिया। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए। गत 11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया। साहिल और मुस्कान 17 मार्च की देर रात मेरठ आए और 18 मार्च को सौरभ की हत्या का खुलासा मुस्कान ने किया।
विज्ञापन
5 of 8
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
साहिल और मुस्कान जेल में बंद
मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी ने बताया कि मुस्कान ने पहले तो उन्हें 18 मार्च की सुबह सौरभ की हत्या की फर्जी कहानी सुनाई थी। शक होने पर पूछताछ की और उसे थाने ले जाने लगे तो मुस्कान ने सौरभ की हत्या की बात कबूली। मुस्कान के परिजनों ने यह भी बताया कि मुस्कान ने हमें गुमराह किया।
विज्ञापन
6 of 8
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
सौरभ हत्याकांड में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
पहले सौरभ के भाई राहुल और मां रेणू देवी पर हत्या की बात बताई, लेकिन बाद में उसने खुद अपने प्रेमी के साथ हत्या करने की बात कबूल की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी। सभी के बारी-बारी से बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन
7 of 8
Meerut Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग
सौरभ की मां रेणू देवी का कहना है कि मुस्कान और साहिल को सजा दिलाने के लिए पूरी कानूनी प्रक्रिया करेंगे। उन्होंने मुस्कान और साहिल को अलग-अलग जेल में स्थानांतरण करने की मांग की है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने बताया कि यदि कोई मिलने के लिए जेल में आता है तो उसको नियम अनुसार मिलवाया जाएगा।
शराब में भी मिलाई थीं नींद की गोलियां
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात से कई दिन पहले सौरभ की शराब की बोतल में मुस्कान ने नींद की गोलियां भी मिलाईं थीं, ताकि नशे में होने पर उसकी हत्या की जा सके, लेकिन सौरभ ने इस दौरान शराब नहीं पी। इसके बाद कोफ्तों में नींद की गोलियां मिलाई गईं।