फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पड़ताल: कागजों में सौभाग्यशाली हुए गांव, बल्लियों पर तारों का जाल, पोल खोलती ये तस्वीरें 

Sun, 06 Jan 2019 03:10 PM IST
Dimple Sirohi राजदीप जाखड़, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सौभाग्य योजना - फोटो : ANI
प्रधानमंत्री सहज हर घर बिजली योजना (सौभाग्य) के तहत केंद्र सरकार ने घरों को रोशन करने के लिए अरबों रुपये खर्च किए हैं। पीवीवीएनएल ने इस योजना के लक्ष्य को प्रदेश में सबसे पहले पूरा किया। कंपनी का दावा है कि 14 जनपदों में 8.92 लाख कनेक्शन दिए जा चुके हैं।

अमर उजाला ने इस योजना की मेरठ में पड़ताल की तो कंपनी मुख्यालय से मात्र पांच किलोमीटर दूर गढ़ रोड स्थित गांव कमालपुर में पीवीवीएनएल की पोल खुल गई। योजना मेें ठेका पाई कार्यदायी संस्था ने गांव में खंभे तो लगा दिए, लेकिन एबीसी केबल नहीं बिछाई। जहां केबल डाल दिया, वहां उसे चालू नहीं किया। बीपीएल उपभोक्ता को मिलने वाली किट तो लगा दी गई, लेकिन बिजली नहीं दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
meerut news
आए दिन होता है फॉल्ट

गांव में घुसते ही मंदिर वाली गली का जायजा लिया गया तो यहां बसे दस परिवार 80 से 100 मीटर लंबे केबल के जरिये बिजली का इस्तेमाल करते मिले। ये केबल दीवारों और बांस के जरिये घरों तक पहुंच रहे हैं। विभाग ने यहां पर दो खंभे तो लगा दिए, लेकिन इन पर एबीसी केबल नहीं डाला। स्थानीय निवासी अजय ने बताया कि लंबे केबल में आए दिन फॉल्ट होता रहता है। बारिश में घरों में करंट उतरने का खतरा रहता है। खंभे लगाकर विभाग तार डालना भूल गया है। इससे परेशानी हो रही है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
meerut news
किट लगा दी, बिजली नहीं मिली
गांव के दिनेश कुमार को बीपीएल कनेक्शन के साथ मिलने वाला होल्डर, सॉकिट और स्विच किट लगाकर एक एलईडी बल्ब तो दे दिया, लेकिन अभी तक कनेक्शन नहीं जोड़ा गया है। दिनेश ने बताया कि उनके यहां पहले की तरह कटिया से बिजली चल रही है। पिछले दो महीने से मीटर में कनेक्शन नहीं हुआ है। 
 

4 of 5
meerut news
डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड भी नहीं लगाए 
गांव में अभी तक लोग मुख्य सड़क से बांस बल्लियों के सहारे केबल ले जाकर बिजली का उपभोग कर रहे हैं। कई जगह खंभों पर डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड भी नहीं लगाए हैं। एबीसी केबल लाइन में लोगों को डिस्ट्रीब्यूशन बोर्ड से ही कनेक्शन दिए जाते हैं। सलाउद्दीन ने बताया कि विभाग ने पुराने तार हटाकर एबीसी केबल ही नहीं डाला। ओवरलोड होने के चलते तार लगातार टूटते रहते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
meerut news
कनेक्शनों की बंदरबांट 
लक्ष्य को पूरा करने में विभाग ने ऐसे लोगों को कनेक्शन दे दिए जिनके पास पहले से थे। कई लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उनके यहां पहले से ही कनेक्शन था जिसका बिल भी वो देते हैं।

विभाग ने पुराने कनेक्शन को बगैर काटे ही बीपीएल का कनेक्शन देकर मीटर लगा दिया। लेकिन इसे चालू नहीं किया। कई बार पुराने कनेक्शन को काटने के लिए अफसरों से कहा, लेकिन हर बार टरका दिया गया। 

योजना में बीपीएल उपभोक्ताओं को फ्री कनेक्शन देने के साथ उन सभी स्थानों पर लाइन डाली गई है जहां घर तो बने थे, लेकिन लाइन नहीं थी। अगर कहीं गड़बड़ी है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
-आशुतोष निरंजन, एमडी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें