लोक गायिका और डांसर सपना चौधरी की ठुमकों की डिमांड वेस्ट यूपी में फिर से बढ़ने लगी है। जल्द ही सपना चौधरी मेरठ में रागिनी कार्यक्रम में डांस करती नजर आयेंगी। मेरठ में आठ माह पहले जब सपना चौधरी कंकरखेड़ा में कार्यक्रम में पहुंची थी तो भीड़ इतनी जुट गई थी लोगों को संभालने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गये थे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
सपना चौधरी
जिटौली निवासी संजीव कुमार ने बताया कि वह जल्द ही अपने घर पर एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं, जिस पर रागनी का कार्यक्रम रखा जाएगा। कार्यक्रम में कोई और नही बल्कि सपना चौधरी शिरकत करेंगी। उनका कहना है कि सपना को देखने के लिए महिलाओं से लेकर बुजुर्ग तक भी बेताब रहते हैं। कंकरखेडा में हर ठुमके पर प्रशंसक नोट उड़ा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 4
सपना चौधरी
अम्हेड़ा निवासी प्रदीप सिवाच ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह में रागनी कार्यक्रम के लिए सपना चौधरी के कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। सपना को बुलाने के लिए चाहे लाखों रुपये खर्च क्यों न हो जाए।
आठ माह पहले डाबका गांव में सपना चौधरी ने जैसे ही मंच पर ठुमका लगाकर रागनी गायी तो देखने वाले लोग मंच पर जा चढ़े। कार्यक्रम में 25 से 30 हजार लोगों के पहुंचते ही पुलिस के भी हाथ फूल गये। खुद सपना ने कहा था कि मेरठ में वह पहली बार आयी है, लेकिन इतनी भीड़ शायद ही कभी देखी हो।