फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपना चौधरी के डांस से बवाल के चांस, मेरठ प्रशासन ने नहीं दी कार्यक्रम की अनुमति

Thu, 20 Dec 2018 01:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
sapna chaudhary
डांसर सपना चौधरी फिर एक बार मेरठ आ सकती हैं। जी हां, सपना चौधरी के मेरठिया फैंस उनकी लाइव परफॉर्मेंस देखने के लिए बेताब हैं वहीं मेरठ प्रशासन आयोजकों को सपना चौधरी के कार्यक्रम को अनुमति नहीं दे रहे हैं। आगे जानें आखिर क्या है वजह: -

 
विज्ञापन

2 of 5
sapna chaudhary - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि सपना चौधरी मेरठ के डाबका गांव में आई थी। इस दौरान सपना चौधरी को देखने इतनी भीड़ इकट्ठा हो गई थी कि पुलिस को काबू करना भारी पड़ गया था। यहां तक कि पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।
विज्ञापन

3 of 5
डांसर सपना चौधरी
वैसे सपना चौधरी ने इस बवाल के बाद कभी मेरठ न आने का वादा किया था। यहां बवाल के दौरान लाइव शो बीच में ही छोड़ दिया था और कहा था कि मुझे नहीं पता था कि मेरठ वाले मुझे इतना प्यार करते हैं। इतनी भीड़ मैंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखी। साथ ही उन्होंने कहा था कि अब मेरठ कभी नहीं आऊंगी। 

4 of 5
सपना चौधरी - फोटो : अमर उजाला
लेकिन सपना ने खुद ही अपना वादा तोड़ दिया और वह इसके बाद वह अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए मेरठ के मवाना में आ चुकी हैं। यहां आकर उन्होंने कहा था कि मवाना शहर के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्हें यहां आकर खुशी हुई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपना चौधरी
जानकारी के मुताबिक आगामी चार जनवरी को सपना चौधरी मेरठ आ सकती हैं। यहां भैसाली मैदान में प्रस्तावित एक कार्यक्रम में उन्हें लाने के लिए आयोजक खूब मशक्कत कर रहे हैं। हालांकि इस बाबत अभी प्रशासनिक अनुमति नहीं मिल पाई है। अगर यूं कहें कि मेरठ प्रशासन जानता है कि सपना चौधरी के डांस शो से फिर दोबारा से न हो कोई बवाल। इसलिए ये फैसला लेना थोड़ा मुश्किल तो है ही। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें