फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता को नहीं था पुलिस का डर, बेटे की शादी में खूब की हर्ष फायरिंग, देखें तस्वीरें

Fri, 28 Feb 2020 05:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ का दूल्हे के साथ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है।
विज्ञापन
1 of 6
बेटे की शादी में हर्ष फायरिंग करते सपा नेता - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में पुलिस की लाख बंदिशों के बावजूद भी हर्ष फायरिंग के मामले थमने नहीं रहे हैं। मेरठ में हर्ष फायरिंग का एक नया मामला सामने आया है। सपा शासनकाल में एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष रहे मुकेश सिद्धार्थ का दूल्हे के साथ फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आगे देखिए तस्वीरें-
विज्ञापन

2 of 6
हर्ष फायरिंग करते युवक - फोटो : अमर उजाला
सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ घोड़ा-बग्गी पर चढ़कर दूल्हे और एक अन्य युवक के साथ जमकर हर्ष फायरिंग करते नजर आए।
विज्ञापन

3 of 6
हर्ष फायरिंग करता दूल्हा - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में लालकुर्ती थाने में सपा नेता मुकेश सिद्धार्थ और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। एससी-एसटी आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश सिद्धार्थ ने बेटे हिमांशु सिद्धार्थ की शादी में लालकुर्ती थाना क्षेत्र के एसजीएम गार्डन में आयोजित शादी समारोह में फायरिंग की थी।

4 of 6
शादी में हर्ष फायरिंग करता युवक - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान दूल्हे ने भी घोड़ा-बग्गी पर सवार होकर जमकर हर्ष फायरिंग की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
हर्ष फायरिंग करता दूल्हा और पूर्व राज्य दर्जा प्राप्त मंत्री - फोटो : अमर उजाला
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन
एडीजी प्रशांत कुमार ने बताया कि मुकेश सिद्धार्थ का एक वीडियो वायरल हुआ है। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना लालकुर्ती में मुकदमा दर्ज किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें