फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाना चाहता था दामाद, ससुर-बेटे की हत्या कर खुद की गोली से हुआ ढेर

Mon, 04 Nov 2019 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
आरोपी दामाद गोले में, ससुर व आरोपी का बेटा दांए - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारन थानाक्षेत्र में ससुराल पहुंचे दामाद ने ससुर, बेटे को गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी, सास और साले वारदात के वक्त पशुओं को घेर में अनाज डालने गए थे, वरना दरिंदा बना दामाद दो माऊजर लेकर पूरे खानदान को मौत की नींद सुलाने आया था। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दामाद गिर पड़ा और उसके हाथ में रखा माऊजर चल गया, जिससे उसके सीने में गोली लगी। गांव वालों ने उसकी पिटाई भी की। सुबह हुई वारदात से सनसनी फैल गई। 

एसएसपी, एसपी सिटी सहित पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। गांव वालों ने शव उठाने का विरोध किया। पुलिस पर सुरक्षा की मांग करने के बाद भी रामपुर मनिहारन थाने की ओर गौर नहीं करने पर गहरी नाराजगी जताई। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। खबर यह भी है कि जिलाधिकारी से एसएसपी ने बातचीत करके मुआवजा का एलान किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
murder - फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब सात बजे सचिन पुत्र बालचंद निवासी दैदपुरा थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। पत्नी करीब सात साल से मायके जानखेड़ा थाना रामपुर मनिहारन रह रही थी। अब से कुछ साल पहले विवाद को लेकर दामाद सचिन ने साले को गोली मारी थी। जिसमें साला पंकज बच गया था। मामले में सचिन को जेल हुई थी। वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था।
विज्ञापन

3 of 5
murder - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि सचिन संपत्ति हड़पने की नियत से साले को खत्म कर उस पर कब्जा करना चाहता था और खुद एक शातिर किस्म का व्यक्ति था। हत्या करने से पहले उसने पंकज के आने-जाने की रेकी की।

पंकज दिल्ली में एक फैक्ट्री में कार्य करता है। वह हर रविवार को अपने गांव आ जाता है। सोमवार को सुबह सात बजे दामाद सचिन दो माऊजर और गोलियां लेकर घर में घुसा और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए ससुर परशुराम और अपने आठ साल के बेटे अंशुल को गोली मारकर हत्या कर दी। 

4 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूरे ससुराल पक्ष को खत्म करने के इरादे से वह अपनी पत्नी, ससुर और साले को ढ़ूंढ़ने लगा लेकिन वे घर से बाहर घेर में पशुओं को चारा डालने गए थे। इतने में गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए और दरिंदा बने दामाद सचिन को पकड़ने को दौड़ाने लगे। अचानक सचिन गिर पड़ा और उसके हाथ में रखा माऊजर चल गया। जिससे गोली उसके सीने में लगी।

नाराज लोगों ने पिटाई की लेकिन जब देखा कि उसे गोली लगी है तो पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनीत भटनागर सहित बड़ी तादाद में पुलिस फोर्स पहुंची। पुलिस हत्यारे सचिन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले आई लेकिन यहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पूरे खानदान को खत्म करने की दी थी धमकी, पुलिस बनी रही लापरवाह
एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीण शव को नहीं उठाने दे रहे थे। पुलिस के अधिकारियों के सामने ही नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने पुलिस की लापरवाही से मौत को मुख्य वजह बताया।

ग्रामीणों का कहना था कि हत्यारे दामाद की ओर से करीब पांच महीने से लगातार ससुराल पक्ष के पूरे खानदान को मौत के घाट उतारने की धमकी दी जा रही थी। जिसकी सीडी बनाकर रामपुर मनिहारन थाने में दी गई और सुरक्षा की मांग की गई थी। लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया और हत्यारे दामाद हत्या को अंजाम देने में सफल रहा। पुलिस अधिकारियों ने इस पहलू पर जांच का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें