फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, एसपी ट्रैफिक और सिटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चला अभियान 

Mon, 24 Jun 2019 02:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
1 of 5
अतिक्रमण हटवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर महानगर की सड़कों पर फैले अतिक्रमण और ट्रैफिक जाम की समस्या को समाप्त करने के लिए पुलिस प्रशासनिक अमला सड़क पर उतर आया। नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कलक्ट्रेट तिराहा से इसकी शुरूआत की गई और हसनपुर चुंगी होते हुए सर्किट हाउस तक अतिक्रमण हटवाया गया। इससे अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मच गया।  

अतिक्रमण शहर की प्रमुख समस्या है। शहर की तमाम सड़कों पर पांच से 20 फुट तक दुकानें सज रही हैं। नगर निगम को अतिक्रमण हटाओ अभियान काफी पहले चलाना था, मगर आचार संहिता लगने की वजह से अभियान स्थगित कर दिया गया था। रविवार को अवकाश के बावजूद नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी ट्रैफिक अपर्णा गुप्ता और सिटी मजिस्ट्रेट पंकज कुमार वर्मा टीम के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने निकले। 
विज्ञापन

2 of 5
अतिक्रमण हटवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट तिराहे से सर्किट हाउस तक करीब तीन किलोमीटर सड़क पर अतिक्रमण हटवाया। तीनों अधिकारियों की मौजूदगी में नगर निगम के प्रवर्तन अधिकारी रिटायर्ड कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटवाया गया।

इसके लिए कई दिन पहले ही चेतावनी भी दी गई थी। जिसकी वजह से दिल्ली रोड पर सब्जी और फलों के थड़े लगाने वाले लोगों ने रविवार को पहले ही अपना सामान हटा लिया था, मगर कुछ लोग चेतावनी के बाद भी जमे रहे। ऐसे में नगर निगम की टीम ने जेसीबी से थड़ों को ध्वस्त कराया। साथ ही थड़ों के ऊपर डाली गई तिरपाल आदि को जब्त कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
अतिक्रमण हटवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पहले भी चल चुके है अभियान 
शहर के विभिन्न मार्गों के साथ ही कलक्ट्रेट से हसनपुर चुंगी तक पहले भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चल चुके हैं, मगर आगे-आगे निगम की टीम अतिक्रमण हटाती चलती है और उसके कुछ ही घंटे बाद पीछे फिर से दुकानें सड़क पर सजती चली जाती हैं। जिस रोड पर रविवार को अभियान चलाया गया है। 

उक्त रोड पर दुकानदारों ने दुकानों के सामने फोल्डिंग शेड लगाई हुई हैं, जो आठ से दस फुट तक सड़क पर रहती हैं। मगर अभियान के दौरान लोगों ने उन्हें फोल्डिंग कर अंदर कर लिया। जबकि चार वर्ष पहले चले अभियान में उक्त शेड को जेसीबी से उखाड़कर जब्त कर लिया गया था। इसके अलावा कई जगह पक्का अतिक्रमण भी छोड़ दिया गया। 

4 of 5
अतिक्रमण हटवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इन मार्गों पर भारी अतिक्रमण 
शहर में लगभग हर प्रमुख सड़क और बाजार में अतिक्रमण है। अंबाला रोड पर घंटाघर से मेला गुघाल पुल तक हाइवे पर 20 से 25 फुट आगे तक दुकानदार सामान रखते हैं। चकराता मार्ग पर पुल जोगियान से बेहट रोड स्थित कुष्ठ आश्रम तक भारी अतिक्रमण है। प्रताप मार्केट, नेहरू मार्केट, शहीद गंज, रायवाला, रानी बाजार, हिरनमारान, पांवधोई नदी के दोनों साइड के मार्ग, चिलकाना मार्ग, मंडी समिति रोड, नुमाइश कैंप मार्ग, कोर्ट रोड, रेलवे रोड आदि पर भारी स्थाई और अस्थाई अतिक्रमण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अतिक्रमण हटवाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भारी अतिक्रमण की वजह से शहर भर में प्रतिदिन जाम की समस्या रहती है। ऐसे में शहर की सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है। रविवार को कलेक्ट्रेट से सर्किट हाउस तक अभियान चलाया गया है। यदि कोई व्यक्ति अभियान के बाद फिर से अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्घ कार्रवाई होगी। अभियान को जारी रखते हुए शहर की सभी सड़कों से अतिक्रमण हटाया जाएगा। - ज्ञानेंद्र सिंह, नगरायुक्त। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें