फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने पकड़ा दरोगा का गिरेबान, वर्दी फाड़ने की कोशिश, थाने में जमकर हंगामा, तस्वीरें

Tue, 13 Aug 2019 12:50 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
महिला ने दरोगा का गिरेबान पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
बागपत जनपद के दोघट कस्बे में लूट के मामले में युवक को हिरासत में लेने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस युवक को किसी तरह थाने लेकर पहुंची। इसके बाद महिलाओं ने थाने में आधे घंटे तक हंगामा किया। इस दौरान एक महिला दरोगा से भिड़ गई। महिला ने वीडियो बना रहे दरोगा के सामने पहले अपने कपड़े फाड़ने की कोशिश की।
विज्ञापन

2 of 7
थाने में हंगामा करती महिला - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दारोगा का गिरेबान तक पकड़ लिया और हाथापाई करते हुए उनकी वर्दी फाड़ने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रही महिला को किसी तरह काबू किया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर युवक के परिजनों को थाने से खदेड़ा।
विज्ञापन

3 of 7
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
दोघट-पुसार मार्ग पर तीन दिन पहले तीन-चार बदमाशों ने एक व्यक्ति से हजारों रुपये लूट लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को एसआई आनंद प्रकाश, सुशील, रामबीर पुलिस के साथ दोघट में युवक के घर पर दबिश देने गई तो परिजन पुलिस से भिड़ गए। बाद में मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने पुलिस का विरोध किया और हाथापाई की। पुलिस युवक को किसी तरह हिरासत में लेकर थाने ले आई।

4 of 7
थाने में हंगामा - फोटो : अमर उजाला
वहीं बाद में युवक के परिवार की महिलाएं काफी संख्या में थाने पहुंचीं और हंगामा किया। उनकी थाने में भी पुलिस से नोकझोंक हुई। हंगामे की वीडियो बना रहे एक दरोगा के सामने एक महिला ने अपने कपड़े फाड़ने की कोशिश की। यही नहीं, दरोगा के गले पर हाथ डाल दिया और वर्दी फाड़ने की कोशिश की। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर महिला को नियंत्रित किया। पुलिसकर्मियों ने लाठियां फटकारीं और हंगामा कर रहे लोगों को थाने से खदेड़ा। थाने में काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

5 of 7
दरोगा का गिरेबान पकड़ती महिला - फोटो : अमर उजाला
अधूरी तैयारी के साथ पहुंची थी पुलिस
पुलिस आधी अधूरी तैयारी के साथ युवक के घर दबिश देने पहुंच गई। युवक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद युवक के परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने पुलिस का विरोध और हंगामा शुरू कर दिया और लोगों की भीड़ ने पुलिस को घेर लिया।
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस ने परिजनों को खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला
थाने में बेबस नजर आए पुलिसकर्मी
पुलिस की गाड़ियों के पीछे-पीछे युवक के परिवार के लोग थाने में पहुंच गए। यहां पुलिसकर्मी परिजनों और युवक के परिवार की महिलाओं के सामने बेबस नजर आए। महिलाएं बेबाक तरीके से हवालात में खड़े युवक से बातें करती रहीं। लेकिन पुलिसकर्मी बेबस दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लूट के मामले में पूछताछ, जल्द होगा खुलासा
एसओ रमेश सिंह सिधू ने बताया कि लूट के मामले में पुलिस दबिश देने गई थी। परिजनों ने विरोध किया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आई है। उससे पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें