नई-नई नौकरी, पहली सैलरी और रक्षाबंधन के पर्व के लिए युवा उत्साह में हैं। हर साल मम्मी-पापा के पैसे से उपहार देते थे, इस बार अपनी कमाई से राखी का गिफ्ट देंगे। अधिकांश युवाओं का ध्यान बहन की मनपसंद ड्रेस, ज्वैलरी पर है, तो बहनें भाई का पसंदीदा मोबाइल गिफ्ट करने की योजना बना चुकी हैं। युवाओं के लिए इस बार रक्षाबंधन का पर्व कुछ खास होगा।
विज्ञापन
2 of 9
रक्षाबंधन त्योहार
नेहरू नगर निवासी ऋषभ पांडे की कॉपरेटिव बैंक में नौकरी लगी है। उनकी छोटी बहन अंशिका ने इस साल ही 12वीं पास कर कॉलेज में प्रवेश लिया है। एसएससी की तैयारी भी कर रही हैं। ऋषभ कहते हैं हर साल बहन को चॉकलेट देता था। लेकिन अब तो मैं जो चाहूंगा वो दे सकूंगा। कुछ दिन पहले उसने एक ड्रेस पसंद किया था, जिसे वो खरीद नहीं सकी। उसी ड्रेस को मैंने चुपचाप से खरीद लिया है जो उसे दूंगा।
विज्ञापन
3 of 9
रक्षाबंधन का त्योहार
कुजिन ई सर्विसेस में टीम लीडर के पद पर अपाइंट हुए शुभम शर्मा फूलबाग कालोनी में रहते हैं। उनकी छोटी बहन अदिति बीकॉम फाइनल में हैं। वह कहते हैं इस बार राखी पर मैं पहली बार अपनी सैलरी से बहन को कुछ दूंगा। उसे राखी वाले दिन ही शॉपिंग कराऊंगा। उसके बाद उसका फेवरेट पिज्जा भी खिलाऊंगा।
4 of 9
रक्षाबंधन का त्योहार
शास्त्रीनगर निवासी अखिलेश को 4 अगस्त को पहली सैलरी मिलेगी। उनकी दो छोटी बहनें हिमानी और तृप्ति हैं। बकौल अखिलेश बहुत उत्साहित हूं कि पहली सैलरी राखी के दो दिन पहले मिलेगी। पहली सैलरी है इसलिए मम्मी-पापा को भी कुछ देने का मन है। दोनों बहनों के लिए सेम ड्रेस लेकर घर आऊंगा। ड्रेस सिलेक्ट भी कर ली है। उन दोनों को सरप्राइज करूंगा।
विज्ञापन
5 of 9
रक्षाबंधन का त्योहार
गंगानगर निवासी हिमांशी पहली बार अपने बड़े भाई को खुद के पैसों से कोई गिफ्ट देंगी। हिमांशी ने हाल में ही नोएडा में ऑनग्राफ टेक्नॉलोजी में नौकरी ज्वाइन की है। वह क हती हैं मेरे केवल बड़ा भाई है। भइया राहुल खुद तीन सालों से जॉब में हैं। इसलिए मैं उन्हें कभी कुछ नहीं दे पाई। छोटी हूं इसलिए भी कुछ नहीं दे पाती। लेकिन इस बार मुझे पहला वेतन राखी पर मिलने वाला है, उससे मेरठ आकर भाई के डेनिम जींस लूंगी।
विज्ञापन
6 of 9
रक्षाबंधन का त्योहार
डिफेंस कालोनी निवासी शिवी ने हाल में ही गुड़गांव इंटेल में ज्वाइन किया है। शिवी क ा छोटा भाई शिवांश है। शिवांश ने अभी कॉलेज में प्रवेश लिया है। शिवी कहती हैं राखी पर हर साल मम्मी चॉकलेट का सेलिब्रेशन पैक लाकर देती हैं, वही देती थी। लेकिन इस बार तो भाई के लिए टी-शर्ट खरीदी है। अपनी सैलरी से उसे पहली बार कुछ दूंगी, वो भी राखी पर बहुत अच्छा लग रहा है। इसके बाद पिज्जा भी खाएंगे।
विज्ञापन
7 of 9
रक्षाबंधन का त्योहार
पांडव नगर की रहने वाली शिवांशी की कुछ दिन पहले मोहाली में जॉब लगी है। मोहाली में शिवांशी टेल एंड शिप सॉफ्टवेयर डवलपमेंट कंपनी में प्लेसमेंट हुई है। शिवांशी के भाई नहीं केवल छोटी बहन वंशिता है। इस साल वंशिता ने 12वीं कक्षा पास की है। शिवांशी कहती हैं हम दोनों बहनें एक दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाते रहे हैं। मम्मी-पापा हमारे लिए कुछ चॉकलेट या ड्रेस ले आते हैं वो ही देते हैं। मन कर रहा है कि उसे बहुत कुछ खरीदकर दूं, लेकिन फिलहाल ड्रेस, मैचिंग ज्वैलरी, बैग, मोबाइल कवर और स्टोल लूंगी।
8 of 9
रक्षाबंधन का त्योहार
ब्रह्मपुरी निवासी वासु ने महीना भर पहले ही इंटेलो ट्रांसपो में नौकरी ज्वाइन की है। नोएडा में रह रहे वासु राखी पर घर आ रहे हैं। वह बताते हैं कि मेरी अपनी कोई बहन नहीं हैं। कजिन बहनें हैं जो मुझे राखी बांधती आ रही हैं। इस साल भी जब राखी पर घर आऊंगा तो बहनें राखी बांधेंगी। लेकिन इस बार उनका गिफ्ट मेरी पसंद का होगा। अपनी पहली सैलरी से बहनों को क्या गिफ्ट दूं ये सोच नहीं पा रहा। उस वक्त वो लोग जो भी डिमांड करेंगी वही लाकर दूंगा।
सूरजकुंड निवासी इशिता ने कुछ दिन पहले ही आईसीआईसीआई मुंबई से इंटर्नशिप पूरी की है। फिलहाल रायपुर में रह रही इशिता कहती हैं इंटर्नशिप के दौरान मुझे जो स्टाइफंड मिला उससे मैंने अपने छोटे भाई अभिनव को उसका पसंदीदा कैमरा दिलवाया। क्योंकि मेरे भाई को फोटोग्राफी का बहुत शौक है। अब राखी आ रही है। रक्षाबंधन पर पहली बार भाई को अपने पैसे से कुछ तोहफा दूंगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें