फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में किसान परेशान: भाकियू अराजनैतिक की महापंचायत में बड़ा एलान, मांग पूरी न होने पर उड़ेगी अफसरों की नींद

Wed, 15 Mar 2023 09:09 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
ठा. राजेश सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
भाकियू (अराजनैतिक) की महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. राजेश सिंह चौहान ने एलान किया है कि 31 मार्च के बाद किसान अपने खेतों से आवारा पशुओं को पकड़कर डीएम और अन्य जिम्मेदारों के आवासों पर छोड़ेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि अफसरों को सड़कों पर घूम रहे आवारा पशु नहीं दिखते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
किसान - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में भाकियू (अराजनैतिक) की कमिश्नरी पर आयोजित किसान महापंचायत में प्रदेशभर से आए हजारों की संख्या में किसानों ने आवारा पशुओं की समस्या को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन

3 of 7
किसान - फोटो : अमर उजाला
किसानों ने कहा कि किसान दिन-रात मेहनत करके फसल पैदा करता है। रातभर जागकर फसल की रखवाली करता है और जरा सी नजर फिरते ही आवारा पशु खेत में घुसकर फसल को बर्बाद कर देते हैं।

4 of 7
किसान - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अफसरों को आवारा पशु कहीं नहीं दिखते हैं। आज फसल की लागत कई गुना बढ़ गई है और कीमत कुछ भी नहीं मिलती है। इससे किसान सबसे ज्यादा बदहाल हालत में पहुंच रहा है।
विज्ञापन

5 of 7
किसानों की महापंचायत, भाकिय अराजनैतिक - फोटो : अमर उजाला
महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौहान ने कहा कि 31 मार्च तक आवारा पशुओं से राहत का आश्वासन मिला है। इस आश्वासन पर अब देखते हैं कि किसानों को कितनी राहत मिलती है।
विज्ञापन

6 of 7
मेरठ में महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने एलान करते हुए कहा कि अप्रैल से यदि खेतों में आवारा पशु घुसे तो उन्हें पकड़कर डीएम और जिम्मेदार अफसरों के आवासों पर छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ में महापंचायत। - फोटो : अमर उजाला
वहीं महापंचायत में किसानों की समस्याओं के साथ ही भाकियू (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के लिए कहा गया कि वे किसान नेता की बजाय विपक्षी नेता की तरह काम करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें