फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गेहूं की खेती पर बारिश की मार, रकबा घटा, आठ से दस हजार हेक्टेयर कम हुई बुवाई

Sat, 18 Jan 2020 05:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
हवा बारिश से गिरी फसल - फोटो : Amar Ujala
दिसंबर और जनवरी माह की बारिश ने गेहूं की खेती को भारी नुकसान पहुंचाया है। आए दिन हो रही बारिश से गेहूं की बुवाई बुरी तरह प्रभावित रही। इस बार गेहूं का रकबा आठ से दस हजार हेक्टेयर कम हो गया है।

बड़ी संख्या में किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पाए। खेतों में पानी भर जाने से गेहूं का जमाव भी अच्छा नहीं हुआ है। इसका सीधा असर गेहूं के उत्पादन पर पड़ेगा। 

 
विज्ञापन

2 of 6
बिलासपुर में बारिश से गिरी धान की फसल। अमर उजाला
जिले के किसान गन्ने की कटाई कर गेहूं की बुवाई करते हैं। इस बार गन्ना पर्चियां कम मिलने से खेत समय पर खाली नहीं हो पाए। किसानों ने जैसे-तैसे खेत खाली किए तो बारिश कहर बनकर टूट पड़ी।

13, 14 एवं 15 दिसंबर को बारिश हुई थी। इसके बाद मौसम लगातार खराब बना रहा। धूप नहीं निकलने से गन्ने की कटाई भी बाधित रही और गेहूं की बुवाई के लिए खेत भी तैयार नहीं हो पाए। 

 
विज्ञापन

3 of 6
rain , crop - फोटो : अमर उजाला
जनवरी माह में आए दिन बारिश हो रही है। इसके चलते गेहूं की बुवाई बुरी तरह बाधित हो गई। जिले में गन्ने का रकबा गत वर्ष करीब 80 हजार हेक्टेयर था। इस बार इससे ज्यादा बुवाई होनी थी लेकिन खेत खाली नहीं होने से गेहूं की बुवाई नहीं हो पाई। 

 

4 of 6
rain , crop - फोटो : अमर उजाला
भोपा निवासी किसान उपेंद्र सिंह एवं राजपाल सिंह का कहना है जैसे ही उन्होंने गेहूं की बुवाई की तो अगले दिन बारिश हो गई। खेत में पानी भरा हुआ है। पीनना निवासी अमरपाल का कहना है कि गन्ना पर्चियां लेट आईं थी, जैसे ही खेत खाली हुए तो बारिश हो गई। गेहूं की बुवाई नहीं कर पाए। 

 
विज्ञापन

5 of 6
rain in meerut - फोटो : अमर उजाला
बीते वर्षों में जनवरी माह में हुई औसत बारिश 
वर्ष  
           बारिश  (मिलीमीटर)
2014                  9.95
2015                  2.65
2016                1.7
2017             17.26
2018               6.06
2019              30.45
2020                  10.20
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rain , crop - फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते गेहूं का रकबा प्रभावित हुआ है। समय पर खेत तैयार नहीं होने के चलते काफी किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पाए हैं। रकबा आठ से दस हजार हेक्टेयर कम रहने का अनुमान है। - जसवीर तेवतिया, उप निदेशक कृषि।
 
गेहूं की बुवाई होते ही बारिश हो जाने से जमाव पर बुरा असर पड़ता है। जिन किसानों ने अगेती बुवाई कर दी थी, उनके लिए बारिश लाभदायक है लेकिन जो किसान बुवाई में पिछड़ गए हैं उनके लिए बारिश नुकसानदायक है।  - पवन विश्वकर्मा, जिला कृषि रक्षा अधिकारी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें