फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के कमेले में फिर पड़ा छापा, कई गाड़ियां बरामद, पुलिस पर हमले की रची थी साजिश

Mon, 03 Jul 2017 10:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सोतीगंज की घेराबंदी, गोदाम और दुकान खंगाली, कार्रवाई का विरोध करने पर 10 कबाड़ियों को पकड़ा, एक दर्जन संदिग्ध बाइक पकड़ी, जांच में जुटी पुलिस, एसपी सिटी, तीन सीओ, आठ थाना पुलिस रही मौजूद 
विज्ञापन
सोतीगंज में छापेमारी के दौरान पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार और बाइक चोरी पर शिकंजा कसने के लिए रविवार को एसपी सिटी ने शहर की पुलिस फोर्स को लेकर सोतीगंज की घेराबंदी कर ली। पुलिस की कार्रवाई का कुछ कबाड़ियों ने विरोध किया। जिस पर पुलिस ने दस कबाड़ियों को हिरासत में लेकर दर्जन संदिग्ध बाइक उठाकर सदर थाने भेजी। पुलिस का दावा कि सोतीगंज में चोरी की वाहनों का कटान हो रहा है। 
विज्ञापन

एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने एएसपी अंकित मित्तल, सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान व सीओ सिविल लाइन गजेंद्र पाल सिंह समेत शहर के सभी थानेदारों को रविवार सुबह 9:30 बजे घंटाघर अपने ऑफिस में बुलाया। एसपी सिटी पुलिस की चार टीम बनाई और सोतीगंज में अलग अलग दिशा से एक साथ भेजकर छापा मारा। पुलिस टीम को देखकर सोतीगंज के कबाड़ियों में खलबली मच गई। पुलिस ने सोतीगंज में वाहनों को काटने वाले गोदाम और दुकानें खंगालनी शुरू कर दी। पुलिस की एक टीम का कबाड़ियों ने विरोध कर दिया। पुलिस और कबाड़ियों की बहस हो गई। एसपी सिटी के निर्देश पर एक दर्जन कबाड़ियों को हिरासत लिया और दर्जन संदिग्ध बाइक उठाई।  
एसपी सिटी मानसिंह चौहान ने बताया कि वाहन चोरी की वारदात फिर से बढ़ने लगी है। सोतीगंज में पुलिस टीम को छापा मारा गया। संदिग्ध बाइक और कुछ कबाड़ियों को उठाया गया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गली में घुसे एसपी सिटी 

सोतीगंज में युवक से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एसपी सिटी फोर्स को लेकर सोतीगंज की गलियां में घुस गए। जहां पर कबाड़ियों ने गाड़ी और बाइक काटने के लिए बड़े बड़े गोदाम बना रखे थे। तंग गलियों में बड़े गोदाम देखकर पुलिस हैरान रह गई। पुलिस ने बताया कि गलियों में सामान रखकर कबाड़ियों ने ऐसा किया हुआ है कि ताकि कोई अंदर ही न घुस सके। पुलिस ने पांच गोदामों की तलाशी ली, जिसमें चोरी के पार्टस होने का अंदेशा जताया। 
गोदाम में कार भी कटती मिली  
सोतीगंज स्थित गुरुद्वारा रोड पर एक गोदाम में पुलिस को कार कटती मिली। पुलिस ने कार काटने वालों को पकड़ा और उससे पूछताछ करनी शुरू कर दी। कबाड़ी बोला कि कार एक्सीडेंट की है, उसके पूरे कागज भी उनके पास है। पुलिस ने कागज देखने के बाद उसको छोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि सोतीगंज में चोरी के वाहनों काटे जा रहे है। पुलिस जांच करने में लगी है। 
विज्ञापन

पुलिस पर हमले का था प्लान 

सोतीगंज में दुकानों में जांच करती पुलिस
पुलिस सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कुछ कबाड़ियों ने सोतीगंज में पुलिस टीम पर हमला करने का प्लान बनाया हुआ था। लोगों ने अपने अपने छतों पर ईंट पत्थर के टुकड़े रखे हुए थे। पुलिस को इसका पता चला तो उन्होंने हेल्मेट और जैकेट भी पहनी। एसपी सिटी ने बताया कि चोरों पर कार्रवाई होगी तो वह हमले करेंगे। लेकिन पुलिस उनसे निपटने के लिए तैयार थी। 

सदर पुलिस को नहीं दी सूचना 
सोतीगंज में छापेमारी करने का एसपी सिटी का गोपनीय प्लान था। सीओ और थानेदारों को बुलाया, लेकिन सदर पुलिस को अलग रखा। पुलिस टीम ने छापा मारा, तब जाकर सदर पुलिस को सोतीगंज में बुलाया गया। सदर बाजार पुलिस संदिग्ध बाइक और विरोध करने वालों को पकड़कर थाने में ले गई। हालांकि सदर पुलिस भी बाद में कबाड़ियों के गोदाम खंगालने में मौजूद रही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें