फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: OYO होटल में छापा पड़ते ही मची भगदड़, अलग-अलग कमरों से पकड़े गए पांच प्रेमी जोड़े, देखें तस्वीरें

Wed, 07 Dec 2022 10:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
ओयो होटल में छापा। - फोटो : amar ujala
मेरठ जनपद के मवाना में बुधवार को उप-जिलाधिकारी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक ओयो होटल में छापामारी की। वहीं छापा पड़ते ही होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान होटल से पांच प्रेमी जोड़े पकड़े गए। अभी होटल को सील करने की कार्रवाई चल रही है।



बताया गया कि हिंदू संगठन की शिकायत पर बुधवार को उप-जिलाधिकारी ने पुलिस को साथ लेकर हस्तिनापुर रोड स्थित ओयो होटल में छापा मारा।
विज्ञापन

2 of 7
ओयो होटल में छापा। - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार होटल से पांच प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया है, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं रजिस्टर में रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर एसडीएम ने होटल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

3 of 7
जांच करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
हिंदू संगठनों को जानकारी मिली थी कि हस्तिनापुर रोड स्थित ओयो होटल में एक समुदाय विशेष का युवक हिंदू लड़की के साथ होटल में है। जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई। 

4 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
शिकायत मिलने के बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और होटल में छापामारी की। 
विज्ञापन

5 of 7
ओयो होटल में छापा। - फोटो : amar ujala
छापामारी के दौरान जांच में उक्त युवक हिंदू ही निकला, लेकिन उसने रजिस्टर में एंट्री समुदाय विशेष के नाम से कर रखी थी।
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती टीम। - फोटो : amar ujala
इस दौरान होटल से कुल पांच प्रेमी जोड़े पकड़े गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
वहीं होटल के रजिस्ट्रेशन आदि के कागजात नहीं दखाने पर उप-जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। साथ ही होटल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें