मेरठ जनपद के मवाना में बुधवार को उप-जिलाधिकारी ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर एक ओयो होटल में छापामारी की। वहीं छापा पड़ते ही होटल में भगदड़ मच गई। इस दौरान होटल से पांच प्रेमी जोड़े पकड़े गए। अभी होटल को सील करने की कार्रवाई चल रही है।
बताया गया कि हिंदू संगठन की शिकायत पर बुधवार को उप-जिलाधिकारी ने पुलिस को साथ लेकर हस्तिनापुर रोड स्थित ओयो होटल में छापा मारा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
ओयो होटल में छापा।
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार होटल से पांच प्रेमी जोड़ों को पकड़ा गया है, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। वहीं रजिस्टर में रिकॉर्ड सही नहीं मिलने पर एसडीएम ने होटल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
3 of 7
जांच करते अधिकारी।
- फोटो : amar ujala
हिंदू संगठनों को जानकारी मिली थी कि हस्तिनापुर रोड स्थित ओयो होटल में एक समुदाय विशेष का युवक हिंदू लड़की के साथ होटल में है। जिसकी शिकायत एसडीएम से की गई।
4 of 7
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
शिकायत मिलने के बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और होटल में छापामारी की।
विज्ञापन
5 of 7
ओयो होटल में छापा।
- फोटो : amar ujala
छापामारी के दौरान जांच में उक्त युवक हिंदू ही निकला, लेकिन उसने रजिस्टर में एंट्री समुदाय विशेष के नाम से कर रखी थी।
विज्ञापन
6 of 7
जांच करती टीम।
- फोटो : amar ujala
इस दौरान होटल से कुल पांच प्रेमी जोड़े पकड़े गए, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।
वहीं होटल के रजिस्ट्रेशन आदि के कागजात नहीं दखाने पर उप-जिलाधिकारी अखिलेश यादव ने रजिस्टर को कब्जे में ले लिया। साथ ही होटल को सील करने की कार्रवाई शुरू कर दी।