राधना गांव
नईम राधना गांव का है, जहां से वेस्ट यूपी में लंबे समय से हथियार सप्लाई होते रहे हैं। इसकी जानकारी पुलिस अधिकारियों को भी है। इसे गंभीरता से लेने के बाद जब अभियान चला तो एक दिन में ही 66 तमंचे पकड़ लिए गए। राधना के अलावा जड़ौदा, ललियाना गांव भी इस काले कारोबार में शामिल हैं जहां अवैध हथियार बनाए और सप्लाई किए जाते है।