meerut fauji murder
काले बैग ने खोला राज
फौजी की पत्नी और दो बच्चे गंगानगर में किराए के मकान में रहते थे। फौजी पर हमला होने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की। जिन्होंने बताया कि रात में अक्सर एक युवक वहां पर आता था। जिसके पास एक काले रंग का बैग होता है, वह बस कंडक्टर हो सकता है। पुलिस ने जब इसकी गहनता से जांच की तो पता चला कि वह युवक रोहित शर्मा है। पुलिस ने रोहित शर्मा को पकड़ा तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।