फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शहीद अमित की शोकसभा में राहुल और प्रियंका ने कही ऐसी बात, सुनकर रो पड़ा हर कोई

Wed, 20 Feb 2019 05:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 8
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, ज्योतिरादित्य सिंधिया और राज बब्बर ने बुधवार को शामली पहुंचकर शहीद अमित और प्रदीप को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रियंका और राहुल ने शहीदों के परिजनों से बात की। आगे जानिए, शोकसभा में और क्या बोले राहुल व प्रियंका गांधी:-
विज्ञापन

2 of 8
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल ने कहा कि आज बहुत ही दुख का दिन है। आपके दुख में हम आपके साथ है। इन्होंने आज अपनी जान हिंदुस्तान पर कुर्बान की है। शहीद अमित के पिता के अनुसार राहुल ने कहा कि हमें दुख भी है और शहीद बेटे पर गर्व भी है। इस दौरान शोकसभा में बैठे सभी लोग भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू आ गए। वहीं शहीद अमित के परिजन भी रोने लगे। 
विज्ञापन

3 of 8
rahul gandhi
राहुल ने आगे कहा कि पिता ने अपने बेटे को पढ़ाया और उसे खूब प्यार दिया लेकिन, बेटे ने अपना पूरा प्यार, शरीर और दिल देश को दिया है। उन्होंने कहा कि इस बात को हम कभी भूल सकते।

4 of 8
priyanka gandhi rahul gandhi
कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि जैसे कि मेरी बहन ने कहा कि इस प्रकार से हमारे पिता के साथ भी यही हुआ था। हम अच्छी तरह समझते हैं कि आपके दिल में क्या दुख है। आपके दुख में आपके साथ बैठना चाहते हैं। हम सभी शहीदों के परिवारों को बताना चाहता हैं कि दुनिया में कोई भी शक्ति ऐसी नहीं है जो इस देश को बांट पाए, डरा पाए और पीछे हटा पाए। इन्होंने उदाहरण बनकर दुनिया को दिखाया है।
विज्ञापन

5 of 8
priyanka gandhi rahul gandhi
इसके बाद राहुल ने कहा कि दुख का समय है इसलिए मैं ज्यादा बोलना नहीं चाहता। मैं आप सभी को यही कहना चाहता हूं कि यह सभी का देश है, भाईचारे का देश है। यही हिंदुस्तान का मैसेज है।
विज्ञापन

6 of 8
priyanka gandhi rahul gandhi
प्रियंका ने क्या कहा
प्रियंका गांधी शहीद अमित की मां का हाथ थामे काफी देर बैठी रहीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी फोटो लेनी शुरू की तो उन्होंने कहा कि कृपया समझें, शोक सभा चल रही है। ऐसा न करें।
विज्ञापन

7 of 8
priyanka gandhi rahul gandhi
शहीद अमित की शोक सभा के बाद प्रियंका वाड्रा ने कहा कि जो बेटे शहीद हुए हैं, पूरा देश उनका कर्जदार है। वे सबके दिलों में हैं हमने खुद एक तरह से यह दुख देखा है इसलिए हम पूरी तरह से आपका दुख समझ सकते हैं और हम नहीं चाहते कि आप कभी भी खुद को अकेला समझें। इसके बाद प्रियंका ने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, 'उनके प्रति जिन्होंने अपने देश के लिए जीवन दिया, उनके लिए विनम्र श्रद्धांजलि और हमारा आदर।'
विज्ञापन

8 of 8
priyanka gandhi rahul gandhi
बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुए आत्मघाती हमले में शामली के अमित और प्रदीप शहीद हो गए थे। इस हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें