फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम युवकों ने PM मोदी को खून से लिखा खत, कहा- हम लेंगे भाइयों की शहादत का बदला

Mon, 18 Feb 2019 11:30 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
1 of 7
shamli jawan
पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में जहां शोक की लहर है वहीं हर तरफ देश के वीर जवानों की शहादत के बाद लोगों का खून खौल रहा है। देश भर में गम और गुस्सा चरम पर है।  शामली के कैराना में मुस्लिम युवकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने खून से चिट्ठी लिखकर सेना में भर्ती करने की मांग की है। आगे देखें आखिर किस तरह मुस्लिम युवाओं अपने देश के जवानों की शहादत को बदला लेने की मांग की है: -

 
विज्ञापन

2 of 7
pulwama attack
पुलवामा में देश के वीर जवानों की शहादत के बाद लोगों का खून खौल रहा है। कैराना के मोहल्ला खैलकलां निवासी खलील फरीदी और मोहल्ला अंसारियान निवासी सलीम ने कहा कि आतंकवादियों की कायरतापूर्ण हरकत के कारण देश के 40 के जवानों की शहादत से गहरा आघात पहुंचा है।
विज्ञापन

3 of 7
pulwama attack
रविवार को दोनों युवकों ने अपने खून से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। खून से लिखी चिट्ठी के माध्यम से सैनिकों की शहादत का बदला लेने की मांग की गई। 

 

4 of 7
pulwama attack
दोनों युवकों ने लिखा कि वे बगैर वेतन के देश की सेना में भर्ती होकर अपने भाइयों की शहादत का बदला लेने के लिए तैयार हैं। दोनों युवाओं का कहना है वे सीमा पर जाकर आतंकियों को ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। 

 
विज्ञापन

5 of 7
pulwama attack
यूवकों ने खून से लिखे इस खत में अपने देश की रक्षा के लिए अपनी जान भी न्यौछावर करने की बात कही। युवकों ने कहा कि वे देश के वीर सपूतों और मातृभूमि की रक्षा के लिए मर-मिटने से पीछे नहीं हटेंगे। 

 
विज्ञापन

6 of 7
pulwama attack
उन्होंने कहा कि यदि देश के लिए उनके लहू का एक-एक कतरा जाता है, तो वे खुद को गौरवशाली महसूस करेंगे। 40 से अधिक सैनिकों पर हमले की कायराना वारदात से उनका खून खौल रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
pulwama attack
युवकों का कहना है कि दुश्मनों को किसी भी सूरत में माफ करने वाले नहीं हैं। युवकों ने पीएम नरेंद्र मोदी से सेना में शामिल कराए जाने का आग्रह किया है।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें