फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या कर सिपाही ने जहर खाकर दे दी जान

Thu, 05 Jan 2017 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
घटनास्थल पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में गंगानगर स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी में मंगलवार को सिपाही और उसकी पत्नी की रहस्य तरीके से मौत हो गई। महिला की लाश बेडरूम में और सिपाही की लाश अस्पताल में लेकर उनके रिश्तेदार पहुंचे। लोगों में चर्चा है कि प्रॉपर्टी से बेदखल करने पर इकलौते बेटे ने अपने माता-पिता की हत्या की है। पुलिस ने बेटे से घंटों पूछताछ की है। 
  
विज्ञापन

2 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से बागपत जिले के बरनावा थानाक्षेत्र नंगला गांव विजय पाल सिंह सहारनपुर स्थित सिविल टैक्स में कांस्टेबल पर तैनात थे। विजय पाल अपने परिवार के साथ गंगानगर ग्लोबल सिटी में रहते थे। 

 
विज्ञापन

3 of 7
विजयपाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
तीन दिसंबर को सिपाही ने अपनी बेटी शिवानी की शादी दिल्ली के एक युवक से की थी। उनका इकलौता बेटा राहुल है, जोकि अक्सर अपने माता पिता से विवाद करता था। इसके चलते सिपाही ने बेटे को अपनी संपत्ति से बेदखल किया था। इसको लेकर दंपति में भी झगड़ा होता था। 


 

4 of 7
सविता की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सिपाही विजय पाल सिंह एक महीने की छुट्टी पर थे। मंगलवार दोपहर विजय पाल की पत्नी सविता (55) की धारदार हथियार से हत्या कर दी। जबकि विजय पाल को उनके रिश्तेदारों ने कंकरखेड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित किया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
विजयपाल के शव को ले जाते अस्पताल कर्मी - फोटो : अमर उजाला
महिला की हत्या की जानकारी पर भावनपुर और गंगानगर थाने की पुलिस ग्लोबल सिटी पहुंची। पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला की हत्या धारदार हथियार से और सिपाही को जहर देकर मारा गया। 

 
विज्ञापन

6 of 7
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बेटे राहुल ने बताया कि वह घर से सुबह 11 बजे स्कूटी लेकर निकला था। दोपहर दो बजे उनके पिता का फोन आया और कंकरखेड़ा स्थित सैनिक विहार में मौसी के घर पर बुलाया। पिता की हालत ज्यादा खराब थी तो रिश्तेदारों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। सवाल उठता है कि राहुल ने अपने पिता को खुद अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं कराया। विजय पाल सिंह ने पत्नी की हत्या के बाद खुद जहर खाया तो इतनी दूर रिश्तेदार के घर पर क्यों गए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एसओ भावनपुर सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सिपाही विजय पाल सिंह का इकलौता बेटे राहुल कुमार का अपने माता पिता के प्रति अच्छा चाल चलन नहीं थे। इसको लेकर बेटा संदेह के घेर में है। पुलिस ने राहुल से घंटो से पूछताछ की है। हालांकि पुलिस ने सिपाही की विवाहिता बेटी शिवानी से जानकारी ली है। शिवानी ने अभी कुछ भी बोलने से परहेज किया है। भाई की चालचलन से बहन को भी आपत्ति है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल करने में लगी है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें