पथराव करते उपद्रवी
- फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र में हापुड़ रोड से सटी जाकिर कालोनी, आशियाना कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में करीब 500 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां हैं। हापुड़ रोड पर खरखौदा क्षेत्र में भी जमना नगर के आसपास 300 से अधिक झुग्गी झोपड़ियां हैं। इन झुग्गी झोपड़ियों में संदिग्ध बांग्लादेशियों के छिपकर रहने की सूचना पर तीन माह पहले ही शासन ने ऐसे संदिग्ध लोगों के सत्यापन के निर्देश दिए थे।
एलआईयू और थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से इन लोगों का सत्यापन कार्य शुरू किया था। जिसमें कई महत्वपूर्ण बातें सामने आई थीं। ये लोग लंबे समय से इन झुग्गी झोपड़ियों में अवैध तरीके से रह रहे हैं, जिनमें अधिकांश पूर्वोत्तर असम, पश्चिम बंगाल के रहने वाले भी हैं।