फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्था: भगदड़ मचती तो आसान नहीं था लाखों लोगों को संभालना, PMO ने घटना पर लिया संज्ञान, अलर्ट पर था प्रशासन

Fri, 20 Dec 2024 05:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में कथा में अनियंत्रित हुई भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शताब्दीनगर में चल रही पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण के दाैरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। इस दाैरान कई महिलाए एंट्री को लेकर गिर पड़ीं। उन्हें मामूली चोट आई हैं, उन्हें दूसरे गेट से एंट्री दिलाई गई। कथा सुचारू रूप से जारी है। हालांकि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। अधिकारियों का कहना है कि भगदड़ नहीं मची थी, कुछ महिलाएं भीतर के पांडाल में प्रवेश के दाैरान भीड़ ज्यादा होने की वजह से गिर पड़ी थी। उन्हें अन्य श्रद्धालुओं ने उठा लिया। कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल कथा सुचारू रूप से जारी है। 

बता दें कि पिछले पांच दिन से कथा व्यास पंडित प्रदीप मिश्रा शहर के शताब्दीनगर में शिव महापुराण कर रहे हैं। आज कथा का छठा दिन था। पिछले दिनों की तुलना में आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कथा में शामिल होने पहुंचे, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थी। कथास्थल पर दो एंट्री गेट हैं जिनमें एक सामान्य और एक वीवीआईपी गेट है। आज वीआईपी गेट पर श्रद्धालु एंट्री का प्रयास कर रहे थे। इसी दाैरान कुछ महिलाएं गिर पड़ीं थी। हालांकि माैके पर माैजूद पुलिस व व्यवस्थापकों ने व्यवस्था संभाल ली अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। आगे तस्वीरों में देखें कैसे कथास्थल पर आज जुटी लाखों की भीड़।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
कथा स्थल पर माैजूद श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के शताब्दी नगर में चल रही प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण के दाैरान भीड़ अनियंत्रित हो गई। एंट्री गेट पर कई महिलाएं गिर पड़ीं। महिलाओं को हल्की चोटें भी आई हैं। बताया गया कि कथा का आज छठा दिन है।

विज्ञापन

3 of 7
कथास्थल पर माैजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हर दिन जहां डेढ़ लाख श्रद्धालु कथा सुनने पहुंच रहे थे वहीं आज श्रद्धालुओं की संख्या ढाई लाख पहुंच गई। बताया गया कि व्यवस्था बनाने में काफी दिक्कत आई। भीतर की तरफ पंडाल पूरी तरह फुल हो गया, जबकि बाहर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्र हो गए थे। इनमें काफी संख्या में महिलाएं भी थीं। बाहर जमा श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी का माहाैल बन गया। इस दाैरान कई महिलाएं मामूली रूप से चोटिल हो गईं।

4 of 7
कथास्थल पर माैजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला
 बताया गया कि कथा स्थल के सभी पंडाल फुल हो चुके थे। जितनी जनता पंडाल के अंदर थी, उससे ज्यादा पंडाल के बाहर रही। प्रदीप मिश्रा को सुनने के लिए और आखिरी दिनों में कथा में शामिल होने के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचे थे। 
विज्ञापन

5 of 7
कथा स्थल पर माैजूद श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कथा के दौरान छठे दिन भारी भीड़ से अव्यवस्था हावी रही। भीड़ अधिक होने के कारण हर तरफ बैरिकेडिंग की गई थी। वीवीआईपी कार्ड धारकों को गेट नंबर 1 से अंदर भेजा जा रहा था। इसी दौरान काफी संख्या में महिलाएं इस गेट की ओर चली आईं। पुलिस ने इस गेट से महिलाओं को जाने से रोका तो इसी दौरान कुछ महिलाएं पीछे लौटते समय नीचे गिर गईं।
विज्ञापन

6 of 7
माैके पर माैजूद डीएम - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कथा में किसी तरह की कोई भगदड़ नहीं मची है। कोई घायल नहीं हुआ है, कथा सुचारू रूप से चल रही है। भगदड़ की सूचना अपवाह है। एसपी क्राइम भी माैके पर माैजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कथा में माैजूद श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
कई सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म पर घटना के वीडियो शेयर होते ही भगदड़ की अफवाह फैल गई। सूचना मिलते ही डीएम कमिश्नर और एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर भी माैके पर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था देखी। वहीं पीएमओ ने भी घटना पर संज्ञान लिया। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें