फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणादायक संकल्प: मेरठ की पूनम ने दान की शरीर की ऐसी चीज जिससे महिलाओं को होता है बेइंतहा प्यार

Thu, 17 Jan 2019 04:01 AM IST
कपिल kapil शालू अग्रवाल, अमर उजाला,मेरठ
विज्ञापन
1 of 11
पूनम त्यागी
नेत्रदान, देहदान करने के बारे में आपने जरूर सुना होगा लेकिन यूपी के मेरठ में रहने वाली पूनम त्यागी ने कैंसर से पीड़ितों के लिए अपने शरीर की एक ऐसी चीज दान की है जिससे महिलाओं को बहुत ही ज्यादा प्यार होता है। जी हां अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उन्होंने ऐसी क्या चीज दान की है तो हम आपको बता दें कि पूनम ने अपने जमीन से छूते बालों का दूसरों की मदद करने के लिए त्याग कर दिया। आगे स्लाइड्स में देखें आखिर कैसे उन्हें इसके लिए प्रेरणा मिली और कैसे आज खुद वे अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं: - 

 
विज्ञापन

2 of 11
पूनम त्यागी
किसी भी महिला को अपने लंबे बालों से बेहद प्यार होता है ऐसा ही पूनम को भी था। मेरठ सुपरटेक पामग्रीन निवासी पूनम त्यागी ने जिंदगी में पहली बार किसी हेयर ड्रेसर से बाल कटवाए थे। जिस वक्त उनके बाल काटे जा रहे थे उस वक्त उनके दिलो दिमाग में हर वो याद ताजा हो गई थी जब उनके दोस्त, उनसे मिलने वाला हर शख्स उनके बालों की लंबाई और खूबसूरती देखकर तारीफ किए बिना नहीं रह पाता था। उन्हें बालों की लंबाई कम होने का थोड़ा दुख जरूर था लेकिन इस बात की ज्यादा खुशी थी कि उनके बाल किसी दूसरे के काम आएंगे। क्योंकि वे कैंसर पीड़िताओं के लिए अपने बाल कटवा रही थीं।
 
 
विज्ञापन

3 of 11
पूनम त्यागी
पिछले 60 सालों से पूनम ने जिन बालों को सहेजा, पाला उन्हें कीमोथेरेपी के कारण बाल खो चुकी महिलाओं के लिए दान कर दिया। पूनम के इन बालों से विग बनाई जाएगी जिसे कैंसर पीड़िताएं पहनेंगी। पूनम कहती है एक साल से बाल कटवाने की योजना बना रही थी लेकिन दुख होता था कि इतने लंबे बाल कचरे में बेकार हो जाएंगे। सोचती थी कि इन बालों का कोई सदुपयोग हो जाए। लेकिन कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। कुछ लोगों ने कहा कि मंदिर में दान कर दो, जब पता किया तो देखा वहां हज़ारों लोग केश दान करते हैं। उस भीड़ में मेरे बालों का सही प्रयोग नही हो सकेगा, इसलिए वह विचार भी त्याग दिया। 

4 of 11
पूनम त्यागी
कुछ समय बाद मेरी बेटियों पल्लवी व शैलवी ने नेट पर यह सेंटर (सब माल नोएडा के मार्चेर्स हेयर सेंटर) खोजकर मुझे बताया। यहां कटे बालों से कैंसर पीड़िताओं के लिए विग बनता है। मुझे ये विचार पसन्द आया। तब मुझे लगा कि मेरे बाल कटाने का इससे अच्छा तरीका दूसरा नहीं हो सकता। कि मेरे बाल उन महिलाओं के काम आ जाएं जो वाकई बालों की हकदार हैं। जो बाल न होने की अपनी कमी के कारण पहचान छुपाती हैं। बस तभी मैंने तय कर लिया कि यहीं पर बाल दान करूंगी। बेटियों ने मुझे फ़ोन नंबर दिया, मैने इन लोगों से बात कर ली और वो लोग राजी हो गए। नोएडा न जाना पड़े इसलिए मैंने कहा कि मैं अपनी चोटी काटकर पैक करके करियर से भेज देती हूं आप प्रयोग कर लें, लेकिन उन्होंने कहा कि हमे चोटी नहीं चाहिए। आप यहां आए यहीं आपके बाल काटने होंगे। मैं वहां गई उन्होंने मेरे कंधे तक बाल काटे।
विज्ञापन

5 of 11
पूनम त्यागी
पति ने बाल कटाने से किया मना
पूनम ने जब पति कर्नल सतीश त्यागी को बाल कटाने की बात बताई तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया कुछ भी हो जाये बाल नहीं कटाने, जब अपने बालों से कैंसर पीड़िताओं के लिए विग बन जायेगा यह बात बताई तो उन्होंने खुश होकर बाल कटवाने की इजाजत दे दी। खुद लेकर सेंटर पर गए और केश दान कराया। पूनम कहती हैं परिवार में मम्मी के बाल अच्छे थे, मेरी बहन प्रतिमा के बाल भी लम्बे थे लेकिन उसने एक बार बालों को किसी पार्लर पर कटवाया उसके बाद उसके बाल नहीं बड़े। दो बेटियां पल्लवी और शैलवी हैं दोनों जॉब में बाहर हैं इसलिये बाल नही बढ़ाती। आजकल लड़कियां वैसे भी छोटे बाल रखना पसंद करती हैं। 
विज्ञापन

6 of 11
पूनम त्यागी
ज़िन्दगी में पहली बार हेयर ड्रेसर से कटवाए बाल
पूनम बताती हैं कि ज़िन्दगी में पहली बार किसी पारलर पर उन्होंने बाल कटवाए हैं। आज तके उनके बालों पर किसी भी हेयर कटर ने कैंची नही चलाई। बकौल पूनम 1971 में मेरी मम्मी ने आखिरी बार बालों को घर पर ही कैंची से ट्रिम किया था। मम्मी ही बालों को धोती, सुखाती, चोटी करती थीं। शादी के बाद पति बालों को सहेजने में साथ देने लगे। लेकिन ड्रेसर से पहली बार सैलून जाकर बाल कटवाए हैं।
विज्ञापन

7 of 11
पूनम त्यागी
पहली बार किसी ने इतने लंबे बाल दान किए हैं
पूनम जब अपने बाल दान करने सेंटर पर गईं तो पूरा स्टाफ उनके बाल देखकर आश्चर्य में पड़ गया। 60 साल की आयु में जमीं को छूते हुए घने स्वस्थ बाल। सेंटर संचालकों ने कहा कि पहली बार हमारे पास कोई ऐसी महिला आई है जिसके बाल इतने लंबे हैं। विग बनाने के लिए हमें सीधे खुले बालों की जरूरत होती है। कटी हुई चोटी नहीं लेते। बालों को अपने यहां ही काटकर उनकी सफाई करते हैं उसके बाद उनको प्रोसेस करके विग बनाते हैं। कीमोथेरेपी में रेडिएशन के कारण सारे बाल उड़ जाते हैं। वे महिलाएं ये विग लगाती हैं।

8 of 11
पूनम त्यागी
मेरठ और दिल्ली दोनों ही जगह के घर पर पूनम के बालों को धोने के लिए उनके पति ने अलग से बडा टब रखवाया हुआ था। जिसे वह सिर्फ बाल धोने के लिए इस्तेमाल करती थीं। वह सप्ताह में एक बार बालों को किसी भी सामान्य शैम्पू से धो लेती हैं। सप्ताह में एक बार सामान्य नारियल तेल से बालों की मालिश करती हैं। बालों को धोने से ज्यादा परेशानी उनको सूखाने में होती थी। पूरे 4 घंटे में बाल सूखते थे। जिनको सूखाने के लिए बालों को हाथों में टांगकर रखना होता था। बाल सुखाने में उनकी मेड मदद करतीं। हमेशा सामान्य चोटी ही बनाती थीं। लोग उन्हें लम्बे बालों वाली मैडम के नाम से बुलाते हैं।

9 of 11
पूनम त्यागी
प्रतिदिन एक बार बालों को कंघा करने पर एक पैकेट भरकर बाल निकलते। जिसे पूनम अलग से पैकेट में पैक करके कचरे में देती, ताकि हर जगह बाल न हों। मेरठ में जब तक बड़े घर में रहते थे तो बालों को खोलने सुखाने की परेशानी नहीं थी। लेकिन अब छोटे फ्लैट, छोटे घर मे बालों की केअर करना बहुत मुश्किल हो रहा था। सारे घर में बाल हो जाते थे इसलिए इनको कटवाने का विचार आया। अब तो बाल सफेद भी होने लगे थे लेकिन आज तक भी उन्होंने बालों को कलर नहीं कराया। 

 

10 of 11
पूनम त्यागी
अपने स्वस्थ बालों के लिए आप क्या करती हैं अक्सर लोग पूनम से ये सवाल पूछते। कई मम्मियां अपनी बेटियों के सुंदर बालों का टिप्स पूछती, सलाह लेतीं तो पूनम का जवाब होता अच्छी डाइट। पूनम कहती हैं मैं शुरू से पोषड युक्त भोज। करती हूं। जिसमे डाल, सब्जी, सलाद, दूध सब शामिल है, पूरी खुराक स ही मेरे बाल अच्छे हैं। जब हमारा शरीर स्वस्थ होगा तो हम प्राकृतिक रूप से सुंदर भी रहेंगे। आंखें, बाल त्वचा अछि होगी। पूनम नेत्रहीन बच्चों के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ ब्लाइंड नामक संस्था चलाती हैं। मेरठ, दिल्ली दोनों जगह इसका केंद्र संचालित है। जहां नेत्रहीन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य व कैरियर पर काम होता है।


 
विज्ञापन

11 of 11
पूनम त्यागी
पूनम की शिक्षा आगरा से हुई लेकिन शादी मेरठ में हुई। वर्तमान में सुपरटेक पाम ग्रीन के जी ब्लॉक में रहती हैं। दिल्ली द्वारका में भी घर हैं, जहां जाती रहती हैं। मेरठ में उनकी बहन प्रतिमा का परिवार भी रहता है। पूनम ने अपने बालों को एक सही काम के लिए कटवाया इसलिए वे बहुत खुश हैं। दूसरों को भी सलाह देती हैं कि वो अपने बाल पारलर के बजाय एक सोशल कॉज के लिए कटवाए जिससे किसी का भला हो सके। पूनम ने सेंटर पर अपने बालों को दान किया है कोई फीस नहीं ली, जिसके लिए सेंटर ने पूनम को सम्मानित किया और उनके बालों को नया लुक दिया है।

पार्लर में जाकर बालो को फैशन के लिए कटवाने से वो कचरे में जाते, लेकिन मेरे बालों से कैंसर पीड़ितों के लिए विग बन जाएगा इससे जो सुख मिल रहा है उसको मैं बया नही कर सकती। -पूनम त्यागी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें