मैदान को बना दिया डंपिंग ग्राउंड
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला की टीम ने नौचंदी मैदान पहुंचकर इस मामले की पड़ताल की। यहां आसपास के लोगों ने बताया कि पिछले आठ दिनों से रोज रात के समय यहां कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है। कूड़े से जहरीला धुआं उठता है, जिससे सांस लेते वक्त घुटन होती है।
लोगों ने बताया कि कूड़े के साथ पॉलीथिन, प्लास्टिक, काला तेल आदि जलाया जा रहा है जिस कारण वातावरण प्रदूषित हो रहा है। आरोप है कि वे कई बार इसकी शिकायत नगर निगम के अफसरों से कर चुके, लेकिन कार्रवाई करना तो दूर निगम अफसरों ने यहां आकर स्थिति देखने तक की जरूरत नहीं समझी। हालात देखकर लगता है जैसे नगर निगम अफसरों और कर्मचारियों को एनजीटी का भी डर नहीं है।