फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू में फायरिंग का आरोपी कादिर पुलिस मुठभेड़ में घायल, दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश

Thu, 29 Aug 2019 03:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी में बुधवार को दो छात्रों को गोली मारने वाले आरोपी कादिर को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। एसएसपी ने गुरुवार सुबह उस पर बीस हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस आरोपी कादिर को लेकर अस्पताल पहुंची है जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

 
विज्ञापन

2 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार आरोपी कादिर की तलाश में बुधवार से ही ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही थी। गुरुवार को भी कई टीमें उसकी तलाश में जुटी रहीं। वहीं दोपहर बाद उसके मेडिकल थानाक्षेत्र में होने की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बदमाश से असलाह बरामद करने के लिए पुलिस उसे जागृति विहार एक्सटेंशन लेकर आई थी जिसके बाद आरोपी पुलिस दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने लगा। इस दौरान मुठभेड़ में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीसीएसयू कैंपस में रोजाना हो रही गुंडई को पुलिस ने ही खुली छूट दे रखी है। तीन दिन पहले ही कैंपस में मारपीट और फायरिंग में आशू समेत सात छात्र नामजद हुए थे। बुधवार को सीसीएसयू के गेट पर परिवहन मंत्री के स्वागत के लिए ये बवाली छात्र भी पहुंचे थे और फिर से गोलीबारी कर दी, जिसमें दो बाहरी छात्रों को गोली लगी।

ऐसे में जहां मंत्री की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बरती गई तो पुलिस ने इन नामजद छात्रों को सामने होते हुए भी पकड़ने की जहमत नहीं उठाई। ये तो गनीमत रही कि मंत्री निर्धारित समय से थोड़ा देरी से पहुंचे थे और तब तक धांय-धांय हो चुकी थी।

4 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने ही बताया कि तीन दिन पहले कैंपस की कैंटीन में आशू उर्फ आशीष और गौरव पक्ष के बीच मारपीट और फायरिंग हुई थी। गौरव की तहरीर पर आशू समेत सात छात्रों पर केस दर्ज हुआ था। यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज वासु इसकी जांच कर रहे हैं।

बुधवार को चौकी इंचार्ज वासु और पुलिस टीम परिवहन मंत्री की सुरक्षा में स्वागत स्थल पर तैनात थी। इसी दौरान आशू समेत अन्य आरोपी भी वहां मौजूद थे। जहां बाहरी छात्रों से झगड़ा हुआ और पुलिस के सामने दो छात्रों को गोली मार दी गई। 
विज्ञापन

5 of 6
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा पर ये सवाल
- मंत्री के स्वागत में छात्र हथियार लेकर कैसे पहुंचे। उनकी चेकिंग क्यों नहीं की गई। 
- परिवहन मंत्री का सीसीएसयू के गेट पर स्वागत होगा, इसकी जानकारी के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था लचर क्यों रही
- कैंपस में बाहरी छात्रों के घुसने पर रोक है तो मंत्री के स्वागत कार्यक्रम से पहले कैंपस में बाहरी छात्र कैसे पहुंचे
- जो सात छात्र तीन दिन पहले हुई गोलीबारी में नामजद थे, उन्हें पहले से गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया
- पुलिस के सामने बाहरी छात्रों को गोली मारी गई, पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने की कोशिश क्यों नहीं की
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घायल छात्र - फोटो : अमर उजाला
यूनिवर्सिटी में तनाव, पुलिस खामोश
तीन दिन से यूनिवर्सिटी में तनाव चल रहा है। छात्रों के दो गुटों में कई बार मारपीट और फायरिंग हो चुकी है। पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर चुप्पी साध ली। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। बाहरी छात्र रोजाना कैंपस में आकर बवाल कर रहे हैं। इसको लेकर छात्रों में गुस्सा है। बुधवार को दो छात्रों को गोली मारने के मामले में भी पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें