मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र से युवती के गायब होने की जानकारी के बाद पुलिस ने रविवार पूरे दिन और देर रात तक तारापुरी की कई गलियां खंगाली। कई जगह पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं मिला। स्वास्थ्य विभाग भी इसकी तलाश में जुटा है।
इस दौरान पिलोखड़ी पुलिस चौकी पर क्षेत्र की मस्जिद और मदरसों के मौलानाओं की बैठक की गई। मस्जिदों के मौलवियों ने पुलिस के सहयोग का वादा किया है। नमाज के दौरान उचित दूरी रखने और मास्क पहनने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
2 of 5
कंटेनमेंट घोषित किया क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ का कहना है कि विदेश से आ रहे लोगों की जो सूची मिली है, उनमें एक युवती का मोबाइल नंबर व पता नहीं मिलने पर लिसाड़ी गेट थाने को सूचना दी।कोरोना के 66 नए मरीज़ मिले : रविवार को 66 नए मरीज़ मिले हैं।
नए मरीज पांडव नगर, प्रभात नगर, नगला बट्टू, कंकरखेड़ा, जय भीम नगर, गंगा नगर, अशोक नगर, कमला नगर और सरधना के रहने वाले हैं। इस बीच 77 लोगों की छुट्टी हुई है।
विज्ञापन
3 of 5
क्षेत्र में लगाई गई सील
- फोटो : अमर उजाला
ब्रिटेन से लौटी युवती के दो संपर्क वाले भी पॉजिटिव
ब्रिटेन से आई मानसरोवर गार्डन निवासी युवती के संपर्क वाले दो और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, ब्रिटेन से आए चार अन्य लोगों की भी रविवार को जांच कराई गई, उनकी एंटीजन रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उनका सैंपल आरटी पीसीआर जांच के लिए भेजा है। उसकी रिपोर्ट का इंतजार है।
4 of 5
कोरोना मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
अब तक कुल 88 लोग विदेश से आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति का अभी पता नहीं चल सका। उसका मोबाइल नंबर और पता भी सही नहीं पाया गया है। 37 लोगों की जांच हो चुकी है, जिनमें चार पॉजिटिव हैं। 29 की रिपोर्ट निगेटिव है। 4 की रिपोर्ट का इंतजार है। बाकी 51 लोगों को यहां आए हुए 28 दिन से ज्यादा का समय हो चुका है, जिस कारण उनकी जांच नहीं कराई गई है। उनकी भी निगरानी की जा रही है।
क्षेत्र में पहुंची स्वास्थ्य टीम
- फोटो : अमर उजाला
आज आ सकती है जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट
जीनोम सीक्वेंसिंग यानी वायरस में बदलाव की जांच की रिपोर्ट दिल्ली के रिसर्च सेंटर से सोमवार को आ सकती है। सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि लल्लापुरा के संत विहार मोहल्ला निवासी दंपती और उनकी बच्ची की रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
मानसरोवर गार्डन की युवती के सैंपल की रिपोर्ट मंगलवार-बुधवार को आ सकती है। इसके बाद ही पता चलेगा कि ये लोग वायरस में हुए बदलाव से संक्रमित हुए हैं या फिर पुराने वायरस से ही पीड़ित हैं।