थानों में पुलिसकर्मियों ने उतारे कपड़े, जमकर छलकाये जाम, थाने में नाच देखने उमड़ी भीड़
Wed, 15 Mar 2017 07:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
थाने में होली का जश्न
थानों में मंगलवार को पुलिस ने जमकर होली खेली और हुड़दंग मचाया।
थाने में पुलिसवालों की होली
किसी ने जाम छलकाए तो कोई मस्ती में डीजे पर डांस करते नजर आए।
थाने में डांस करता पुलिसकर्मी
इतना ही नहीं पुलिस का एक ग्रुप शहर की सड़कों पर डांस करते हुए पैदल घूमा।
होली पर जश्न मनाते पुलिस वाले
पुलिस अफसरों ने अपने-अपने आवासों पर परिवार-परिचितों संग होली मनाई।
होली खेलने निकले पुलिसकर्मी
पुलिस का ऐसा हाल देखकर फरियादी थाने के बाहर से लौट आए।
थाने में छलके जाम
परतापुर, रेलवे रोड, देहलीगेट, लालकुर्ती समेत शहर और देहात के थानोें में पुलिस की होली इस बार बहुत अलग तरह से मनाई गई।
थाने में डांस करते पुलिस वाले
पुलिसकर्मियों ने अर्धनग्न हालत में थानों में लुंगी डांस और बलम पिचकारी जैसे गानों पर डांस किया।
डांस करते पुलिसकर्मी
सुबह आठ बजे से थानों में जाम छलकने शुरू हो गए। डीजे बजते ही पुलिसकर्मी अपनी मस्ती में चूर हो गए।
होली पर डांस करते पुलिसकर्मी
दिनभर थानों, पुलिस लाइन और पुलिस संबंधित ऑफिसों में जमकर जाम छलकाए गए।
होली पर पुलिसवालों की मस्ती
वहीं एक्सीडेंट या मारपीट के कई मामले थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने बुधवार को इसकी शिकायत सुनने की बात कही।
होली पर पुलिसवालों का हुड़दंग
पुलिस का एक ग्रुप शहर की सड़कों पर नशे में टल्ली होकर घूमा। लोगों को खूब गुलाल लगाया और डांस करते रहे।
डांस करता पुलिसकर्मी
वहीं पुलिस लाइन में भी महिला कांस्टेबलों ने जमकर डांस किया। महिला कांस्टेबलों ने यहां अपना अलग से कार्यक्रम रखा था।
थाने में पुलिसवालों का डांस
हालांकि कुछ थानों में तैनात महिला कांस्टेबलों ने अपने साथी कांस्टेबलों के साथ भी डांस किया।
महिला थाने में होली का जश्न
अपनी मुस्तैदी से जनता की होली शांतिपूर्वक मनवाने के बाद पुलिसकर्मियों ने मंगलवार को थानों में खूब हुड़दंग मचाया।
थाने में डांस करते पुलिसकर्मी
अर्द्धनग्न हालत में डांस किया आैर जाम छलकाए। वहीं महिला पुलिसकर्मियों के कदम भी ढोल की थाप पर थिरके।
पुलिस चौकी में डांस करती महिला
होली पर पुलिसवाले खुद तो थाने में डांस करते नजर आए ही, वहीं पुलिस चौकी फतेहउल्लापुर में पुलिसवालों ने महिला से भी डांस कराया।