फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीला मैदान में बेकाबू हुई भीड़, जलती लकड़ियां उठाने की मची होड़, पुलिस ने भांजी लाठियां

Sat, 20 Oct 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में रावण का पुतला दहन होने के बाद भीड़ बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गई। इस बीच मैदान में अव्यवस्था फैल गई। आयोजकों ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ बढ़ती गई। जिससे अव्यवस्था फैल गई। इस बीच पुलिस फोर्स ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। आगे तस्वीरों में देखें कैसे जलती हुई लकड़ियां उठाने के लिए टूट पड़े लोग :-
विज्ञापन

2 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
रामलीला मैदान में रात में विजयदशमी पर रावण का पुतला दहन होने के बाद पुतले की लकड़ी को घर ले जाने के लिए भीड़ अंदर की बेरिकेडिंग की तरफ घुस गई। इस दौरान आयोजकों और अन्य लोगों को भी परेशानी हुई। जिसके बाद हंगामा हो गया और भीड़ बढ़ती गई। कई लोगों ने जलती हुई लकड़ी को उठा लिया और लेकर भागने लगे। 

 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान आयोजकों ने इसकी शिकायत एसपी सिटी और अन्य पुलिस अफसरों से की। पुलिस फोर्स ने भीड़ को समझाने की कोशिश की तो भीड़ लकड़ी उठाकर भागती रही। इस दौरान हंगामा हो गया। पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज कर खदेड़ दिया। जिसके बाद लकड़ी ले जाने वाले युवक जान बचाकर भागते रहे। 

 

4 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
इस बीच एक व्यापारी पुलिस से भिड़ गये और लाठीचार्ज का विरोध किया। एसपी सिटी रणविजय सिंह का कहना है कि एक व्यापारी अनुज और अन्य लोग बेरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गये थे। आयोजकों ने इसकी शिकायत की तो पुलिस ने लाठी फटकारते हुए लोगों को खदेड़ दिया था।

 
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं रात में रावण दहन के बाद घर लौट रहे लोगों के मोबाइल भी कई जगह मोबाइल लूट हुई। लिसाड़ीगेट निवासी हसीन रात में हापुड़ से बस से अपने घर जा रहे थे। हापुड़ रोड पर पुलिस चौकी के पास बस से उतरकर घर के लिए चले तो पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
वहीं, मवाना रोड पर रक्षापुरम के पास दशहरा मेला देखकर जा रही अम्हेड़ा निवासी महिला रजवंशी से मोबाइल झपट लिया। महिला अपने परिवार के साथ पैदल ही फोन पर बात करते हुए घर जा रही थी। दिल्ली रोड पर रिठानी में भी मेला देखकर एक युवक से बाइक सवार दो युवकों ने मोेबाइल झपट लिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें