फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाइट कर्फ्यू का नजारा: हर तरफ छाया सन्नाटा, लोगों में दिखा पुलिस का खौफ, तस्वीरों में देखिए शहर का हाल

Fri, 09 Apr 2021 04:41 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
मेरठ में नाइट कर्फ्यू। - फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते मेरठ में रात्रि में कर्फ्यू की घोषणा हो गई है। इसके लिए पुलिस अफसर भी पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। जनपद में 42 प्वाइंट बनाए गए हैं। जहां पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। एसएसपी ने एसपी सिटी, एसपी देहात, सीओ और थानेदारों को अलर्ट कर दिया है। मेरठ शहर में दिल्ली रोड स्थित परतापुर तिराहा, पल्लवपुरम ओवर ब्रिज व एनएच 58 हाईवे पर आठ प्वाइंट बनाए गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
शहर में छाया सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा दिल्ली रोड से सटे हुए बिजली बंबा बाईपास तिराहा, नवीन मंडी, दिल्ली चुंगी, बागपत अड्डा चौराहा, बेगम पुल, बुढ़ाना गेट, हापुड अड्डा चौराहा, भूमिया का पुल, शास्त्री नगर एल ब्लाक, तेजगढ़ी चौराहा, जेल चुंगी और कमिश्नर आवास चौराहा समेत मवाना रोड, किला परीक्षितगढ़ रोड, गढ़ रोड हापुर रोड पर कई जगह पर चेकिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। रात्रि कर्फ्यू लागू कराने के लिए शहर में माइक से एलान कराया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में लगा नाइट कर्फ्यू। - फोटो : amar ujala
आज से होगी सख्ती
अधिकारियों ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि पहले दिन ज्यादा सख्ती न की जाए। लोगों को रात्रि कर्फ्यू की जानकारी दें और उन्हें चेतावनी देकर जाने दिया जाए। एसएसपी अजय साहनी ने बताया कि पुलिस अधिकारी भी रात में गश्त पर रहेंगे और स्थिति का जायजा भी लेते रहेंगे।

4 of 6
घंटाघर पर छाया सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते लागू किए गए रात्रि कर्फ्यू के दौरान आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इन सेवाओं से जुडे़ लोगों को किसी पास की आवश्यकता भी नहीं होगी। अनावश्यक बाहर निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूल-कॉलेज 18 अप्रैल तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। जिले की सीमाएं रात में खुली रहेंगी। ताकि बाहर से आने वाले व्यक्ति को परेशानी न हो।
विज्ञापन

5 of 6
रोडवेज बस अड्डे पर छाया सन्नाटा। - फोटो : amar ujala
जिलाधिकारी के. बालाजी ने बताया कि सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, प्राधिकरण, आपातकालीन सेवाएं जैसे स्वास्थ्य, अग्निशमन आदि के साथ ही सार्वजनिक परिवहन, रेल, बस, आपदा प्रबंधन संबंधित सेवाएं, एनआईसी, एनसीसी, नगर पालिका सेवाएं चालू रहेंगी। इन सेवाओं से जुड़े लोगों को वैध परिचय पत्र साथ में रखना होगा। निजी चिकित्साकर्मी, जिसमें डॉक्टर और उनका स्टाफ, जांच केंद्र आदि को छूट दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शहर में लगा नाइट कर्फ्यू। - फोटो : amar ujala
आज कोविड अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे चिकित्सा शिक्षा मंत्री
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल का जायजा लेंगे। मेडिकल कॉलेज में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी की गई। प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री का पूर्वाह्न 11 से 1 बजे के बीच का कार्यक्रम है। मेडिकल में कोविड अस्पताल में 250 बेड आरक्षित, 60 से ज्यादा वेंटिलेटर हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें