फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी पुलिस पकड़ से दूर, भयभीत परिवार ने किया पलायन, पुश्तैनी मकान में ताला लगाते वक्त छलके भाई के आंसू

Tue, 22 Sep 2020 11:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
परिवार ने भयभीत होकर किया पलायन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मोराना थानाक्षेत्र में दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या के पांच दिन बाद परिवार ने पलायन कर दिया। घर की दहलीज पर पत्नी व बेटियों की आंखों के सामने की गई हत्या का खौफ पुलिस के सुरक्षा के दावों पर भारी पड़ा गया।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुश्तैनी मकान में ताला लगाता मृतक का भाई - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार देर रात दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारों को पकड़ नहीं पा रही थी और परिवार गम व दहशत में था। इसी के चलते पीड़ित परिवार ने अनुज की रस्म तेरहवीं पर कस्बे से पलायन की घोषणा कर दी थी।

 
विज्ञापन

3 of 5
घर छोड़कर जाते वक्त भावुक हुए परिजन - फोटो : muz
पुलिस अफसरों के साथ ही तमाम जनप्रतिनिधियों ने सुरक्षा का भरोसा दिलाया, लेकिन अनुज की पत्नी व दोनों बेटियों की सुरक्षा की खातिर परिवार को भरोसा नहीं हुआ।

सोमवार देर शाम जहां अनुज की पत्नी व दोनों बेटियां पुश्तैनी घर छोड़कर जिला मुख्यालय चली गई थीं, वहीं मंगलवार को बड़े भाई हरिकांत कर्णवाल व उनकी पत्नी ममता भी कस्बे को अलविदा कह गए।

 

4 of 5
परिवार ने भयभीत होकर किया पलायन - फोटो : अमर उजाला
हरिकांत ने पुश्तैनी मकान को ताला लगाया तो उनके साथ ही आसपास रहने वाले लोगों की आंखों से भी आंसू बह निकले। रोते-बिलखते हुए पीड़ित परिवार विदा लेकर कस्बे से चला गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
muzaffarnagar news - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार ने पलायन नहीं किया है, बल्कि रिश्तेदारी में मिलने गए हैं। परिवार की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। हत्यारोपियों की तलाश में लगातार टीमें लगीं हुईं हैं। बहुत जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। - नेपाल सिंह, एसपी देहात

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें