फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: मुठभेड़ में दबोचा 25 हजार का इनामी, दो माह पहले किया था दूल्हे का अपहरण

Tue, 23 Jun 2020 01:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इंचौड़ा मार्ग पर सोमवार दोपहर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस की गोली से घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनामी बदमाश ने करीब साढ़े तीन माह पूर्व  गांव भनवाड़ा में शादी से दो दिन पूर्व युवक की अपहरण कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

2 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
एसओ रतनपुरी राजेंद्र गिरी सोमवार दोपहर एसआई दुजेंद्रपाल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान इंचौड़ा मार्ग पर बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा, जिन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक युवक को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश की पहचान 25 हजार के इनामी आसिफ पुत्र शमशाद निवासी गांव कलछीना थाना भोजपुर, जिला गाजियाबाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

3 of 5
घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : amar ujala
मुठभेड़ की सूचना पर एसपी देहात नेपाल सिंह व सीओ बुढ़ाना गिरिजा शंकर त्रिपाठी भी मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराते हुए उसके साथी की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। घटनास्थल से एक संदिग्ध बाइक, तमंचा-कारतूस बरामद किए गए हैं।

4 of 5
पैर में लगी पुलिस की गोली - फोटो : amar ujala
एसपी देहात नेपाल सिंह का कहना है कि घायल आसिफ ने गत 13 मार्च की रात गांव हुसैनपुर भनवाड़ा में अब्दुल वहाब पुत्र दिलशाद व उसके भाई इस्माइल का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस इस मामले में चार आरोपियों को जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ फरार था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल बदमाश को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया - फोटो : amar ujala
अब्दुल वहाब की होने वाली पत्नी से थे आसिफ के संबंध
एसओ राजेंद्र गिरी ने बताया कि आसिफ के अब्दुल वहाब की होने वाली पत्नी से प्रेम संबंध थे। प्रेमिका की अब्दुल वहाब के साथ शादी तय होने के बाद आसिफ ने उसकी हत्या की साजिश रची। 15 मार्च को अब्दुल वहाब की बरात जानी थी, लेकिन इससे पहले ही आसिफ ने अपने साथियों अरशद पुत्र तौहीद, दीन मोहम्मद उर्फ दीनू पुत्र चुन्नू, कामिल पुत्र फरमूद निवासीगण गांव खिवाईं, सरूरपुर और जमील उर्फ कल्ला पुत्र जाफर के साथ मिलकर 13 मार्च की रात हुसैनपुर भनवाड़ा पहुंचकर अब्दुल वहाब व उसके भाई इस्माइल का अपहरण कर लिया। देर रात इस्माइल को तो छोड़ दिया गया, लेकिन अब्दुल के हाथ-पैर बांधने के बाद उसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस्माइल ने ही इस हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें