फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या थी बम बनाने की वजह, जांच में जुटी एजेंसियां, मंजर देख कांप गए थे अफसर

Fri, 15 Nov 2019 07:26 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
आग बुझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर जिले में बास्टा के मकान में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस व तमाम सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी है कि मृतक सलीम ने बम किस मकसद से बनाया था। सलीम के घर से विस्फोटक सामग्री तो मिली पर कोई बम नहीं मिला। सलीम चोरी के इरादे से मकान में बम साथ लेकर गया था। यह बात सलीम ने घायल अवस्था में पुलिस को बताई थी। यह भी कहा कि मकान में केवल वह अकेला था। कोई साथी उसके साथ नहीं था। सलीम यह राज भी नहीं बता पाया कि बम वह कहां बनाता था और कहां से लेकर आया था।
विज्ञापन

2 of 7
बिजनौर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बास्टा के मोहल्ला धोबियान निवासी बंद पड़े स्व. चिकित्सक देवेंद्र शर्मा के मकान में मोहल्ला सराय निवासी सलीम की चोरी के दौरान बम फटने से मौत हो गई थी। पुलिस को सलीम के घर से विस्फोटक सामग्री मिली थी। एटीएस समेत तमाम सुरक्षा एजेंसियां जांच के लिए मौके पर पहुंची पर ऐसा कहीं क्लू नहीं मिला कि विस्फोट के पीछे आतंकी कनेक्शन है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि मृतक सलीम ने किस मकसद से बम बनाया था। चोरी के दौरान वह बम को क्यों लेकर गया। बम उसने कहां बनाया था। सलीम के घर से विस्फोटक सामग्री तो मिली पर कोई बम नहीं मिला।
विज्ञापन

3 of 7
जानकारी लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक बम विस्फोट में घायल होने के दौरान सलीम ने पुलिस को बताया था कि वह चोरी के इरादे से ही मकान में अकेला गया था। उसके साथ और कोई नहीं था। बम सलीम कहां से लाया और कहां बनाता था, यह राज उसने पुलिस को नहीं बताया। पुलिस ने उससे इस राज को उगलवाने की बहुत कोशिश की। इसके बाद सलीम की मेरठ में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सलीम बागों की रखवाली करता था। इसी मकसद से उसने अपने घर में विस्फोटक सामग्री रख रखी थी। जंगल में विस्फोट करके ही वह फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले जानवरों को भगाता था।

यह भी पढ़ें: मंजर देख कांप उठे लोग, हर तरफ फैला था खून ही खून, बेटे के शव से लिपटकर रोती रहीं मां, तस्वीरें

4 of 7
लोगों से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक अभी तक जांच में यह बात सामने आई है कि देशी बम से विस्फोट हुआ था। सलीम बम अपने साथ लेकर मकान में गया था। उसके साथ और कोई नहीं था। फिर भी पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सलीम के पास बम किस मकसद से था और वह बम कहां बनाता था। उसके साथ और कौन लोग इस काम में जुड़े थे।
विज्ञापन

कई बम लेकर तो नहीं आया था सलीम

5 of 7
मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
लोगों के यह बात गले नहीं उतर रही है कि सलीम के पास एक ही बम था। लोग मान रहे हैं कि वह कई बम लेकर आया होगा। विस्फोट के दौरान सारे बम फट गए। तभी मकान के परखच्चे उड़े हैं। हो सकता है कि सलीम खाली मकान में छिपाने के इरादे से बम लेकर आया हो। बम उसने पहले ही बना रखे हों। पुलिस के मुताबिक जिस मकान में विस्फोट हुआ, वह बहुत पुराना है। इसलिए मकान के परखच्चे उड़े हैं। पुलिस सर्विलांस के जरिये यह पता लगाने में जुटी है कि सलीम किन लोगों से जुड़ा था। कहीं सलीम गलत इरादे से तो बम नहीं बना रहा था। पूरे मामले की पुलिस तह तक जाने में जुट गई है।
विज्ञापन

बास्टा में हुए विस्फोट की जांच की मांग

6 of 7
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को देकर बास्टा में हुए विस्फोट की जांच कराने की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने ग्राम पंचायत बास्टा में हुए धमाके के लिए जांच समिति गठित कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संजय चौधरी, सुमित कुमार, धनीराम सिंह, कृष्णवीर फौजी, सचिन कुमर, रवि कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मंजर देख कांप उठे अफसर, अनाथ हो गया इकलौता बेटा, पलभर में उजड़ गईं जिंदगी भर की खुशियां, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़ालू है सलीम का परिवार

7 of 7
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सलीम के परिवार को गांव वाले भी पसंद नहीं करते। यही वजह रही कि सलीम का पोस्टमार्टम कराने के लिए गांव के पांच लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद राजी किया गया। तब जाकर सलीम का पोस्टमार्टम हुआ। चांदपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक लव सिरोही के मुताबिक सलीम व उसका परिवार झगड़ालू है। इसलिए लोग इनसे बचते हैं। पांच लोग भी पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। बड़ी मुश्किलों में इन लोगों को राजी किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें