फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: दो दिन की नवजात ने तीन बार मौत को दी मात, मां-बेटी की कहानी सुन हिल जाएंगे आप

Sun, 10 Jun 2018 11:14 AM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 9
नवजात बच्ची - फोटो : अमर उजाला
कलयुगी मां की इस करतूत ने मानवता को शर्मसार कर दिया। वैसे तो बच्चे मां के कलेजे का टुकड़ा होते हैं, लेकिन मां का प्यार हर किसी बच्चे के नसीब में नहीं होता। ऐसा ही कुछ दो दिन की नवजात (सुनैना) के साथ हुआ। सुनैना ने अभी ठीक से आंखें भी नहीं खोली थी। कलयुगी मां और बेटी की कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप...
विज्ञापन

2 of 9
बच्ची का इलाज करती डॉक्टर
एक कहावत है, 'जाको राखे साईयां मार सके ना कोय' ऐसा ही एक मामला यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में देखने को मिला है। ये कहानी एक कलयुगी मां और दो दिन की नवजात बच्ची की है। बच्ची ने ठीक से आंखें भी नहीं खोली थी कि कलयुगी मां ने नवजात को अपने कलेजे से दूर कर दिया। मां से दूर बच्ची के साथ जो हुआ उसे जानकर आप हिल जाएंगे। तो जानिए ऐसा क्या हुआ...
विज्ञापन

3 of 9
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो दिन की नवजात बच्ची को पहले तो उसकी मां किसी की चौखट पर छोड़कर फरार हो गई, फिर नन्ही परी के ऊपर से ठेला गुजर गया। मानवता तब और शर्मसार हो गई जब नवजात बच्ची की रोने की आवाज सुनकर (आदमी ने बच्ची को कूड़े वाले ठेले में फेंक दिया) यह आदमी वही था जिसके घर के सामने बच्ची को छोड़कर उसकी मां फरार हुई थी। अब आप सोचिए, उस बच्ची ने एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बार मौत को मात दी। जानिए आगे क्या हुआ...

4 of 9
फाइल फोटो
मोहल्ले के लोगों ने बच्ची को देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची का इलाज किया। बच्ची हिलहाल बिल्कुल ठीक है। इस समय पुलिस प्रशासन ही उसका मां-बाप बना हुआ है।
विज्ञापन

5 of 9
फाइल फोटो
वहीं मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने लोगों से बच्ची की सहायता के लिए अपील है। उन्होंने डॉक्टरों को उसे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करने के निर्देश दिए हैं। यही नहीं शुक्रवार को आस्था संस्था के पदाधिकारी भी बच्ची से मिलने आए और उसका नाम सुनैना रखा है।
विज्ञापन

6 of 9
फाइल फोटो
जिलाधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि हमने उस कार को ट्रेश कर लिया है। जिस कार से महिला नवजात बच्ची को छोड़कर गई थी। उन्होंने कहा कि मैं बच्ची की मां से अपील करता हूं कि वह सामने आए और बच्ची को ले जाएं। आगे कहा कि अगर महिला नहीं आई तो आगे की कार्रवाई पुलिस अपने हिसाब से करेगी।
विज्ञापन

ये है मामला

7 of 9
फाइल फोटो
शहर में मानवता शर्मसार हो गई। शहर में ऐसी ही एक घटना हुई है, जिसमें दो दिन की नवजात बच्ची को गर्म कंबल में लपेट कर किसी के घर के दरवाजे पर एक महिला छोड़ गई। मामला सिटी कोतवाली के खालापार की गुल्लरवाली गली का है। बच्ची बिलख कर रोई, तब गली में भीड़ जुट गई। बच्ची किसकी है? इस पर कोई जवाब नहीं मिला। डायल 100 को सूचना दी गई। पुलिस ने तत्काल नवजात को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। मासूम की हालत गंभीर है और उसे चाइल्ड केयर यूनिट में रखा गया है।

8 of 9
फाइल फोटो
बता दें कि एक कलयुगी मां दो दिन की नवजात बच्ची को किसी की चौखट पर रखकर आसानी से फरार हो गई। इसके बाद दो दिन की नवजात बच्ची को खालापार के गुल्लरवाली गली में एक मकान के सामने रख कर फरार हुई महिला के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार के मालिक का पता लगा लिया है, जो पानीपत के गांव बपौली का निवासी है। बच्ची को यहां रख कर फरार हुई महिला की तलाश में पुलिस की टीम हरियाणा पहुंच गई है, जो कार मालिक अफसर रावल से पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान का कहना है कि पुलिस को काफी जानकारी मिल गई है, जल्द ही पुलिस इस महिला को तलाश कर लेगी।
विज्ञापन

9 of 9
फाइल फोटो
बुधवार सुबह करीब पांच बजे कार सवार एक महिला शहर कोतवाली के खालापार की गुल्लर वाली गली में इसरार इलाही के घर की दहलीज के बाहर दो दिन की नवजात बच्ची को कंबल में लपेट रख कर फरार हो गई थी। अचानक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, तो इसरार की पत्नी फैमिदा दरवाजा खोल कर बाहर आई, जहां उसे मासूम पड़ी मिली। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना मिलने पर डायल 100 के कर्मचारियों ने मासूम को स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय की चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया। बच्ची को यहां रख कर फरार होने वाली महिला गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने कार के मालिक को तलाश लिया है। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि कार पानीपत के गांव बपौली निवासी अफसर रावल की है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस हरियाणा पहुंच गई है, जो कार मालिक से पूछताछ कर रही है। जल्द ही महिला को भी तलाश कर लिया जाएगा। उधर, मासूम बच्ची को मकान के बाहर रख कर फरार होने वाली महिला के खिलाफ गुल्लर वाली गली निवासी दिलशाद अंसारी ने शहर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें