फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रंग एकादशी पर निकाला जुलूस, होली का हुड़दंग शुरू

Tue, 27 Feb 2018 11:26 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 9
हुलियारों का हुड़दंग - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के धामपुर में रंग एकादशी पर परंपरागत तरीके से निकले गीले रंग का जुलूस के साथ ही नगर में होली का सोमवार से हुड़दंग शुरू हो गया है। जुलूस में शामिल हुलियारे लोगों को रंग में सराबोर करते चल रहे थे। जुलूस का उद्घाटन धामपुर विधान सभा क्षेत्र के विधायक अशोक राणा, भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने किया।
विज्ञापन

2 of 9
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला
धामपुर की होली ब्रज बरसाना की होली के बाद उत्तरी भारत में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यहां पर रंग की एकादशी से गीला रंग शुरू हो जाता है जो दुल्हैंडी तक सवेरे से दो बजे तक जमकर खेला जाता है। रंग की एकादशी पर गीले रंग के जुलूस के साथ धामपुर में होली का हुड़दंग शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 9
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नागरिक फल चौक पर एकत्र हुए। रंग की एकादशी का जुलूस श्री मंदिर ठाकुरद्वारा वजरिया की ओर से वहीं से शुरू होता है। करीब 12 बजे से रंग का जुलूस शुरू हुआ। शुरूआत विधायक अशोक राणा, महेंद्र धनौरिया और पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने नारियलों को फोड़ व गुब्बारों को उड़ाकर की।

4 of 9
हुलियारों का निकला हुजूम - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान फल चौक पर लोगों का भारी हुजूम रहा। जुलूस की शुरुआत होते ही नगर में गीले रंग की शुरूआत हो गई। जुलूस में समिति की ओर से कई ट्रैक्टर ट्रालियां भी थी, जिसमें रंग से भरे ड्रम रखे गए थे।
विज्ञापन

5 of 9
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला
हुलियारों के हाथों में पिचकारियां थी, रास्ते में लोगों को सराबोर करते चल रहे थे। ढोल की थाप पर युवक रंग-गुलाल से सराबोर कर आनंद उठाते हुए चल रहे थे। जुलूस नगर के सभी परंपरागत मार्गों से होता मंदिर पर पहुंच कर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

6 of 9
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला
जुलूस में शांति सुरक्षा के लिए एसडीएम आजाद भगत सिंह, सीओ अर्चना सिंह, कोतवाल राजेश चौहान, एसएसआई रमेश चंद शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। जुलूस में समिति के अध्यक्ष विभु प्रकाश बंसल, सचिव पवन अग्रवाल, दिनेश चंद अग्रवाल नवीन, अरविंद, सचिन अग्रवाल, जौंटी, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुमित माहेश्वरी, विपिन अग्रवाल, ललित कुमार, अजय शर्मा, आशीष, आशु, मनोज अग्रवाल, अमरीश अग्रवाल, लाला लाजपतराय मुखिया आदि रहे।
विज्ञापन

रंग एकादशी पर जमकर उड़े गुलाल 

7 of 9
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला
अफजलगढ़ में रंग एकादशी पर डीजे की धुन पर हुलियारे जमकर थिरके। रंग जुलूस में हुलियारे हाथों में अबीर गुलाल लेकर उड़ाते चल रहे थे। जुलूस का नगर में कई स्थानों पर एक-दूसरे से गले मिलकर स्वागत किया गया।

8 of 9
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला
होली पर्व पर एकादशी के दिन रंग के जुलूस निकाला गया। हुलयारे होलिका माई की जयकारे लगाते चल रहे थे। जुलूस का शुभारंभ नगर के मुहल्ला चिरंजीलाल से हुआ। एकादशी जुलूस में हुलयारे डीजे की धुनों पर डांस करते हुए एक-दूसरे पर गुलाल उड़ाते चल रहे थे। जुलूस में एक गाड़ी पर हवन यज्ञ।
विज्ञापन

9 of 9
निकला रंग जुलूस - फोटो : अमर उजाला
वहीं, दूसरी गाड़ी पर रंग गुलाल रखा था। होली का हुड़दंग मोहल्ला चिरंजीलाल, चौक बाजार, मेन बाजार, किला, बड़ा शिव मंदिर, सनातन धर्मशाला, गौहर अली खां होते हुए मुहल्ला चिंरजीलाल में पहुंचकर संपन्न हुआ। सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दीपक जोशी, बबलू गुप्ता, मनोज जोशी, अर्जुन, तोताराम, मनोज सैनी, विमल गुप्ता, मुकेश शर्मा, अनिल विश्नोई, सुशील रस्तोगी, संजय जोशी, महेश शर्मा, मुन्ना रहे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें