फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: बीजेपी विधायक सहित 5 की मौत से शोक में डूबा बिजनौर, सदमे में परिवार

Thu, 22 Feb 2018 06:05 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 10
विलाप करते परिजन और विधायक लोकेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नूरपुर विधान सभा क्षेत्र के कद्दावर भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान सहित पांच लोगों की सड़क हादसे में मौत की सूचना से जिले में शोक की लहर दौड़ गई। काफी देर तक तो लोगों को सूचना पर विश्वास नहीं हुआ और एक दूसरे से घटना की पुष्टि करते हुए नजर आए। घटना की पुष्टि होते ही उनके पैतृक गांव आलमपुरी में लोग पहुंचना शुरू हो गए। विधायक के पैतृक गांव आलमपुरी में शोक का माहौल है। हर किसी की जुबान पर विधायक और उनके कार्यों व संघर्ष की चर्चा हो रही थी।
विज्ञापन

2 of 10
विधायक की मौत पर लोगों को दुख - फोटो : अमर उजाला
विधायक लोकेंद्र चौहान जनता के बीच काफी लोकप्रिय थे। विधायक के पिता महेश चंद और परिवार के अन्य सदस्य सदमें में हैं। परिवार के सदस्यों ने बताया कि घटना की सूचना पाते ही गांव के अधिकांश लोग और उनके भाई सीपी सिंह घटनास्थल पर गए हुए हैं। लोकेंद्र की छवि ईमानदार विधायकों में शुमार थी। घटना की सूचना पर सभी दलों के नेता व सरकारी अधिकारी एकाएक गांव में पहुंच गए।
विज्ञापन

हे भगवान, ये क्या किया...

3 of 10
विधायक लोकेंद्र के पिता - फोटो : अमर उजाला
लोकेंद्र चौहान के पिता महेशचंद की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। उनका कहना था कि उनके पुत्र ने कभी किसी का अहित नहीं किया, लेकिन भगवान ने यह क्या कर दिया... पूरे परिवार को छोड़कर चला गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह ने भी नम आंखों से दु:ख जताया। विधायक के मौसा अजवीर सिंह का भी रोते हुए बुरा हाल है। अजवीर सिंह ने बताया कि लोकेंद्र एक लोकप्रिय नेता होने के साथ साथ उनका व्यवहार मधुर था। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ सहित केंद्रीय और कैबिनेट मंत्रियों से मजबूत पकड़ थी। जनता की सेवा के लिए उनका एक पैर अपने क्षेत्र में दूसरा दिल्ली व लखनऊ होता था। पूर्व सांसद शीशराम रवि ने घटना पर गहरा दु:ख जताया।

मुख्यमंत्री आ सकते हैं संवेदना जताने

4 of 10
सीएम योगी के साथ लोकेंद्र चौहान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने के लिए लोकेंद्र चौहान के गांव में हेलीपेड बनाया जा रहा है। लोनिवि के अधिकारी रोडरोलर से विधायक के गांव के एक खेत की जमीन को समतल करा रहे हैं। नगरपालिका सहसपुर के टैंकरों से पानी का छिड़काव किया जा रहा है, जिससे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरते हुए धूल का गुब्बार न उड़े। मार्गों को दुरुस्त करने में अमला लगा हुआ है। गांव-आलमपुरी को जाने वाले सभी मार्ग बेहद खस्ताहाल हैं।
विज्ञापन

5 of 10
विधायक की मौत का दुख - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि विधायक के प्रयास से गांव की एक दिशा का मार्ग तैयार हुआ है। लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते गांव के बाहर जाने वाले अधिकांश मार्ग बदहाल हैं। विधायक के शव के अंतिम संस्कार के दौरान प्रदेश के सीएम सहित कैबिनेट मंत्रियों के आने की खबर से लोनिवि ने आनन फानन में भारी संख्या में मजदूर व मशीनरी लगाकर सड़कों के निर्माण का काम युद्घ स्तर पर शुरू कर दिया है। अधिकारियों को इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं मार्ग बदहाली के मामले उनके ऊपर गाज न गिर जाए। पूछने पर अधिकारियों ने तर्क करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

अब गांव के विकास का क्या होगा

6 of 10
लोगों से बात करते विधायक - फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों सोनाथ सिंह, पुष्पेंद्र, आदित्य, मुखराम, कलवा का कहना है कि विधायक लोकेंद्र चौहान की मंशा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव सहित अपने पैतृक गांव का सर्वांगीण विकास करना था। विधायक कहते थे कि पहले विधान सभा क्षेत्र के विकास के संबंध में और गांव संतृप्त हो जाए। अपने पैतृक गांव सबसे आखिर में संतृप्त करेंगे। उनकी प्राथमिकता पहले क्षेत्र का विकास था। अब उनके सपनों का क्या होगा।
विज्ञापन

अब बेटे की शादी की तैयारी थी: मां

7 of 10
हादसे की फोटो - फोटो : अमर उजाला
विधायक लोकेंद्र चौहान के साथ हादसे में उनके पीए तरुण कुमार भी मौत हो गई है। तरुण कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह धामपुर थाने के गांव सरकड़ा के निवासी थे। तरुण की मां माया देवी, चाचा लवकुश, नरेंद्र सिंह ने बताया कि तरुण पिछले कई सालों से विधायक लोकेंद्र चौहान के नजदीक था। विधायक  तरुण पर पूरा भरोसा रखते थे। वह 17 फरवरी को गांव के ही अपने दोस्त सोनू की शादी में बामुश्किल शामिल होने के लिए गांव में आया था। 18 फरवरी को विधायक जी के बुलाने पर चला गया था। अब वह दुनिया को अलविदा कह गया। परिवार के लोग तरुण की शादी की तैयारी में लगे हुए थे, कई रिश्ते आ रहे थे। लेकिन उसे अभी तक कोई लड़की नहीं भायी थी। तरुण की मौत की सूचना बुधवार की तड़के साढ़े सात बजे मिली। पहले तो विश्वास ही नहीं हुआ, जब बाद में फोन करके पूछा तो परिवार में कोहराम मच गया। तरुण के पिता देवेंद्र सिंह गांववालों के साथ सवेरे ही घटनास्थल के लिए निकल गए। तरुण परिवार के चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था।

सचिन ने मरने से कुछ देर पहले की थी मां से बात

8 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
शेरकोट थाने के गांव हाफिजाबाद निवासी सचिन कुमार विधायक लोकेंद्र चौहान की गाड़ी पर चालक था। वह पिछले कई सालों से विधायक गाड़ी चलाता था। वह स्नातक उत्तीर्ण था। सचिन की मां कमलेश व रिश्ते के भतीजे आयुष ने रोते बिलखते बताया कि बुधवार सवेरे सात बजे उन्हें घटना की सूचना मिली। उन्होंने सचिन से फोन पर बात की। तो उसने बताया कि मां मैं ठीक हूं। जल्द ही आऊंगा। फिर बात नहीं हुई। सचिन दो बहनों का इकलौता भाई था। हादसे से गांव में मातम पसरा गया।

विधायक की कर्मस्थली था धामपुर

9 of 10
विधायक की मौत से बाजार बंद - फोटो : अमर उजाला
भले ही विधायक लोकेंद्र चौहान नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। लेकिन उनकी कर्मस्थली धामपुर विधानसभा क्षेत्र रही है। वह नूरपुर के साथ विधायक रहते हुए धामपुर की जनता से भी उतने ही जुड़े हुए थे। उनका राजनीतिक जीवन धामपुर के आरएसएम डिग्री कॉलेज की छात्र राजनीति से शुरू हुआ। वह अभाविप, भाजयुमो, आरएसएस सहित कई संगठनों के बड़े पदों पर रहे चुके थे। इसके साथ वह भाजपा में भी प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्यों में शामिल रहे हैं। लोगों का कहना है कि विधायक लोकेंद्र चौहान के लिए धामपुर विधानसभा क्षेत्र भी इतना ही जरूरी था जितना वह अपनी नूरपुर विधानसभा क्षेत्र को समझते थे। क्षेत्र की जनता का उनसे बेहद जुड़ाव था। वे दिल के साफ थे।
विज्ञापन

दी श्रद्घांजलि

10 of 10
शोक में डूबा शहर - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ, महासभा, ब्राह्मण सभा भाकियू, राजपूत सभा के अलग अलग शोक सभाएं र्हुइं। वक्ताओं ने दु:ख जताते हुए दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। महासंघ के दीपेंद्र सिंह चौहान, नरेश वत्स, ब्राह्मणसभा के भारत भूषण शर्मा, पंकज कुमार, देवेंद्र कौशिक, दीपक शर्मा, भाकियू के रमेशचंद शेखावत, देवेंद्र कौशिक, हरिराज सिंह, देवराज सिंह, रामकुमार, रघुवीर सिंह ने दुख जताते हुए कहा कि दिवंगत विधायक गरीबों, किसानों, मजलूमों का मसीहा बताया। उनके निधन से न केवल पार्टी को  क्षति पहुंची है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें