कीटनाशक विक्रेता मनीष हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में दो दोस्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि कीटनाशक विक्रेता मनीष की हत्या दोस्त को उसके समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर की गई थी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में कीटनाशक विक्रेता मनीष हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी दोस्त राजवीर और उसके साथी साहिल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की वजह हैरान करने वाली बताई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल चाकू, फोन और बैग के साथ उसमें रखे रजिस्टर व आधार कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि कीटनाशक विक्रेता मनीष की हत्या दोस्त को उसके समलैंगिक संबंधों का खुलासा करने की धमकी देने पर की गई थी। एसपी एनपी सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि गांव खेड़ाभाऊ निवासी मनीष (28) की बृहस्पतिवार की दोपहर हत्या की रिपोर्ट उसके ताऊ रूप सिंह की तहरीर पर झिंझाना थाने में दर्ज की गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मनीष की हत्या के बाद ऊन सीएचसी के बाहर जाम लगाते लोग
- फोटो : ग्रामीण
इस हत्याकांड में शामिल दो आरोपी राजवीर निवासी मोहल्ला अंसारियान पट्टी जयसिंह ऊन व उसके साथी साहिल निवासी गांव पीपलहेड़ा थाना तितावी जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए एक आरोपी ने अपने को समलैंगिक बताया है। कीटनाशक विक्रेता मनीष को वह काफी समय से जानता था। उसके गांव में उसका काफी आना जाना था। उसकी मनीष से दोस्ती हो गई। राजवीर का कहना है कि कुछ दिन पहले उसकी साहिल से भी दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
3 of 8
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद
इसकी जानकारी होने पर मनीष उन दोनों को धमकी देने लगा कि वह सबको बता देगा कि वे दोनों समलैंगिक हैं। इस बात से परेशान होकर उसने और साहिल ने मनीष को मारने की योजना बनाई। एसपी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों आरोपी राजवीर और साहिल बाइक से मनीष के घर पहुंचे लेकिन मनीष वहां नहीं मिला।
4 of 8
मनीष की हत्या के बाद ऊन सीएचसी के बाहर जाम लगाते लोग
- फोटो : संवाद
मनीष का साहिल के साथ झगड़ा हुआ
जानकारी होने पर मनीष उनसे मिलने के लिए रामबीर के बाग में पहुंच गया। वहां पर मनीष का साहिल के साथ झगड़ा हो गया। पहले से बनाई गई योजना के तहत राजवीर ने मनीष के हाथ पकड़े और साहिल ने चाकू से वार किए। चाकू लगने से मनीष बुरी तरह घायल हो गया और वहीं गिर गया। इस दौरान राजबीर के दाहिने हाथ में भी चाकू लग गया। हत्या के बाद दोनों आरोपी बाइक से भाग गए थे।
विज्ञापन
5 of 8
मृतक मनीष का फाइल फोटो और गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : संवाद
दिनदहाड़े कीटनाशक विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या
यूपी के शामली के गांव खेड़ा भाऊ निवासी कीटनाशक विक्रेता मनीष (28) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वह घायल अवस्था में खेड़ा भाऊ गांव के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। पुलिस के मुताबिक गांव खेड़ा भाऊ निवासी मनीष कुमार एक कंपनी में कीटनाशक बेचने का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह किसी काम से ऊन गया था और वहां से दोपहर करीब डेढ़ बजे घर लौट रहा था। उसके ताऊ रूप सिंह को जानकारी मिली कि मनीष गांव के रास्ते पर स्वीमिंग पुल के निकट घायलावस्था में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
6 of 8
मनीष की हत्या के बाद ऊन सीएचसी के बाहर जाम लगाते लोग
- फोटो : ग्रामीण
परिजन उसे लेकर ऊन सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पेट व सीने पर चाकू के गोदे जाने के दो निशान मिले हैं। लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन
7 of 8
मनीष की हत्या के बाद विलाप करते परिजन
- फोटो : संवाद
मनीष ने फोन पर परिजनों से बोला था, पांच मिनट में घर पहुंचेगा
गांव खेड़ा भाऊ निवासी मनीष चार बहनों का इकलौता भाई था। उसकी हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिजनों की दोपहर में फोन पर बात हुई तो उसने बताया था कि वह पांच मिनट में घर पहुंच जाएगा, लेकिन परिजनों को क्या पता था कि अब वह कभी घर नहीं आ पाएगा। मनीष से बड़ी तीन बहनें और एक छोटी बहन है। सभी बहनों की शादी हो चुकी है। मनीष की भी करीब छह महीने पहले ही शादी हुई थी। पिता अंगद खेती करते हैं। मृतक के ताऊ रूप सिंह ने बताया कि आरोपी राजबीर सिंह और उनके परिवारों के बीच करीब पांच साल से आना जाना था।
मनीष की हत्या के बाद ऊन सीएचसी के बाहर जाम लगाते लोग
- फोटो : ग्रामीण
दोनों के बीच किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था, लेकिन किस बात को लेकर मनीष की हत्या की गई। इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। उधर, मृतक की चाची अनिता ने बताया कि दो-तीन दिन पहले मनीष ने घर पर बताया था कि उसकी किसी के साथ कहासुनी हो गई है। इससे आगे उसने कुछ नहीं बताया और न ही पुलिस को कोई शिकायत की गई थी। दोपहर में उससे फोन पर बात हुई थी तो उसने पांच मिनट में घर पहुंचने की बात कही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंच सका और रास्ते में ही उसे पकड़ लिया और उसकी हत्या कर दी।