फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते प्याज के लिए अभी इतने दिन और करना होगा इंतजार, शहर से ज्यादा देहात में हुआ महंगा

Thu, 05 Dec 2019 04:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
onion - फोटो : अमर उजाला
प्याज की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम आदमी की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। बीते एक सप्ताह के अंदर प्याज की कीमतों में 20 से 30 प्रति किलो का इजाफा होने से प्याज गरीबों की थालियों से दूर हो गया है।

आलम यह है कि जो प्याज एक सप्ताह पूर्व 60 रुपये प्रति किलो था, वह अब बढ़कर 90 से सौ रुपये प्रति किलो हो गया है। वहीं मेरठ में शहर से ज्यादा देहात क्षेत्रों में प्याज की कीमतें बढ़ी हैं। आगे स्लाइड्स में जानें आखिर कब तक कम हो सकती हैं प्याज की कीमतें: -
 
विज्ञापन

2 of 7
onion - फोटो : अमर उजाला
शहर से ज्यादा देहात में लाल हुआ प्याज
प्याज की बढ़ती कीमतों के कारण होटलों और ढाबों के संचालकों ने भोजन की थाली से प्याज गायब कर दिया है। अब सलाद के नाम पर खीरा ही परोसा जा रहा है। ग्राहक द्वारा प्याज मांगे जाने पर उससे अतिरिक्त धन लिया जा रहा है।

मेरठ की नवीन सब्जी मंडी में थोक में प्याज के दाम 60 से 70 रुपये किलो मिल रहा है। वहीं, फुटकर में अस्सी से सौ रुपये प्रति किलो पर मिल रहा है। वहीं, देहात में प्याज की कीमत 120 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन

3 of 7
onion - फोटो : अमर उजाला
मंडी में प्याज की आवक कम होने से कीमतों में इजाफा
प्याज के थोक कारोबारी इरफान ने बताया कि पहले प्याज की फसल खराब हो गई थी, फिर मौसम के मिजाज के चलते खपत के मुकाबले मंडी तक प्याज की आवक नहीं हो पा रही है।

यहां के कारोबारी दिल्ली, मेरठ, पानीपत व महाराष्ट्र सहित अन्य जगहों से प्याज लाते है। लेकिन वहां पर भी आवक कम हो रही है, जिस कारण प्याज की कीमतों में इजाफा हुआ है।

4 of 7
onion - फोटो : अमर उजाला
अफगान से मंगाई प्याज मगर नहीं आया स्वाद
उधर, महंगाई की मार के चलते सलाद से गायब हो चुकी प्याज को सस्ता करने के मकसद से सहारनपुर मंडी में अफगानिस्तान की ओर से आया प्याज जनपदवासियों को नहीं भा रहा है।

मंडी में अब तक करीब 600 क्विंटल अफगानिस्तान की प्याज आ चुकी है। मंडी में जहां प्याज का थोक रेट 65 से 80 रुपये है, जबकि फुटकर बढ़िया प्याज 90 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। 
विज्ञापन

5 of 7
onion - फोटो : अमर उजाला
इसलिए नहीं भाया अफगानी प्याज  
उम्मीद की जा रही थी कि अफगानिस्तान से प्याज आने के बाद कुछ राहत मिलेगी लेकिन इसका स्वाद अच्छा नहीं होने से इस प्याज को 50 रुपये प्रति किलो के भाव पर भी लोग नहीं खरीद रहे हैं। मंडी में अच्छी प्याज का थोक रेट 65 से 80 प्रति किलो चल रहा है। जबकि फुटकर में इसका रेट लगभग 90 रुपये प्रति किलो है।

इसके चलते स्थानीय आढ़तियों ने अमृतसर और दिल्ली की मंडियों से अफगानी प्याज को मंगवाया है। लेकिन स्थानीय लोग इसे पसंद नहीं कर रहे हैं। अफगानी प्याज न सिर्फ स्थानीय प्याज की तुलना में मोटी है बल्कि स्वाद में भी थोड़ी कसैली है। इसके चलते इस प्याज को लोग पसंद नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

6 of 7
onion - फोटो : अमर उजाला
सस्ते प्याज का अभी 15 दिन और इंतजार
मंडी के व्यापारी बताते हैं कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में अधिक बारिश होने के चलते वहां की प्याज बर्बाद हो गई है।

15 दिनों में महाराष्ट्र से नई प्याज आना शुरू हो जाएगी, तभी इसके रेट पर अंकुश लगने की उम्मीद है। तब तक दाम में बहुत फर्क नहीं आने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
onion - फोटो : अमर उजाला
मंडी समिति के स्टालों पर बिक रहा 60 रुपये प्रति किलो प्याज
मंडी निरीक्षक जगपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि मंडी समिति की ओर से महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए थोक रेट पर प्याज के दो स्टाल लगवा रहा है। इनमें से एक मंडी समिति परिसर में और एक दिल्ली रोड स्थित मंडी में लगाया गया है।

इन दोनों स्टालों पर 60 रुपये प्रति किलो की दर से प्याज की बिक्री की जा रही है। मंगलवार को दिल्ली रोड स्थित मंडी के स्टाल पर दो क्विंटल और मंडी समिति स्थित स्टाल पर डेढ़ क्विंटल प्याज भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें